फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले के बाद केजरीवाल ने दी वायुसेना को बधाई, विश्वास का तंज- जितना मांगोगे उतना टमाटर मिलेगा

Tue, 26 Feb 2019 10:22 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा हमले की जवाबी कार्रवाई के रूप में  भारतीय वायुसेना ने आज सुबह नियंत्रण रेखा (एलओसी) पारकर पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित कई आतंकी कैंप ध्वस्त कर दिए हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए। जिसमें आतंकी कैंप पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।

विज्ञापन




भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई के बाद से तमाम राजनेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं। लोग दिल खोलकर वायुसेना को बधाई दे रहे हैं। एक ओर जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायुसेना की वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए उसे बधाई दी है वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री भी इसमें पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लिखा है, 'मैं भारतीय वायुसेना के बहादुर पायलटों को सलाम करता हूं, जिन्होंने पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर हमला कर हमें गौरवांवित किया है।'


सिर्फ केजरीवाल ही नहीं कुमार विश्वास ने भी इस कार्रवाई की तारीफ अपने ही अंदाज में की है। उन्होंने लिखा, गुड मॉर्निंग इमरान खान अब या तो आप भी दिमाग ठिकाने लगा लें या फिर अपना ठिकाना बदल लें! क्योंकि भारतीय वायुसेना और भारतीय सेना का कोई ठिकाना नहीं। हम पर विश्वास न हो तो घर के बुजुर्गों से पता कर लेना।

 

जैसा हजार टन का सबूत इमरान को दिया वैसा ही सौ-दो सौ ग्राम का सबूत ऐसे लोगों को भी जरूर पहुंचाए

कुमार विश्वास - फोटो : अमर उजाला
अपने एक और ट्वीट में कुमार विश्वास ने कहा, कई दिनों से बालाकोट वाले भारतीय टमाटरों के लिए रो-पीट रहे थे, भारतीय वायुसेना ने रात हज़ार टन की पहली खेप जैश के कंट्रोल रूम को दे दी है! अमन का सफेद रंग तो आपको समझ नहीं आता सो उम्मीद है कि ये लाल रंग पसंद आया होगा! जितना मांगोगे उतना टमाटर भेजेगें। वादा...


इसके साथ ही इस बार सर्जिकल स्ट्राइक 2 का कोई भी सबूत मांगे तो भारतीय वायुसेना से अनुरोध है कि आप जांबाजों ने जैसा हजार टन का सबूत इमरान खान को दिया है वैसा ही सौ-दो सौ ग्राम का सबूत ऐसे लोगों को भी जरूर पहुंचाए!
विज्ञापन

कपिल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
आप सरकार में पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने भी सेना को बधाई दी है और कहा, पाकिस्तान ये बात स्वीकार कर रहा है कि भारतीय वायुसेना पाकिस्तान में घुसी। बालाकोट एलओसी से बहुत दूर है। वहां सेना ने बम गिराया और सुरक्षित लौट आए। पाकिस्तान दावा कर रहा है कि कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद का ट्रेनिंग सेंटर है।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, '70 सालों में पहली बार भारतीय वायु सेना के कई जहाज पाकिस्तान में घुसे। चार युद्ध हुए कई आतंकी हमले हुए कारगिल युद्ध भी हुआ लेकिन भारत ने कभी सीमा नहीं लांघी। अब संदेश साफ है- अब बहुत हुआ।'

कपिल मिश्रा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 300 आतंकी पाकिस्तान के अंदर मारे गए। जोश कैसा है? हाई सर। जैश कैसा है? भाड़ में गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें