फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की बेटियां ऑस्कर में छाईं, सीएम योगी ने दी बधाई, गुनीत को दी शुभकामनाएं

Mon, 25 Feb 2019 06:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
oscars
विज्ञापन
भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में माहवारी के समय महिलाओं को होने वाली समस्याओं और सैनिटरी नैपकिन (पैड) की अनुपलब्धता को लेकर बने एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री ‘ पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस’ को ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार मिला है। यह फिल्म हापुड़ के काठीखेड़ा गांव में वहीं की महिलाओं पर फिल्माया गया है।
विज्ञापन


इस अवार्ड के मिलने की खुशी आज पूरा देश मना रहा है। इन्हीं लोगों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी हैं जिन्होंने ट्वीट कर हापुड़ की बेटियों और फिल्म की निर्माता गुनीत मोंगा को भी बधाई दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा है, 'सेनेटरी पैड का उद्योग लगाकर महिलाओं को बीमारियों से बचाने और उनका जीवन सुरक्षित करने वाली उत्तर प्रदेश के हापुड़ की बेटी स्नेह और उनकी सहेलियों के जीवन पर आधारित फिल्म ‘’पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस’’ के ऑस्कर पुरस्कार जीतने पर ढेरों शुभकामनाएं।'
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने निर्माता गुनीत मोंगा को भी बधाई दी और कहा, इस कहानी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए फिल्म की निर्माता गुनीत मोंगा को भी ढेरों बधाईयां।



वहीं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा, 'उत्तर प्रदेश के हापुड़ की बेटी स्नेह और उनकी सहेलियों के जीवन पर आधारित फिल्म ‘’पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस’’ ने ऑस्कर पुरस्कार जीतकर भारत के मान को विश्व में बढ़ाया है। आप को ढेरों शुभकामनाएं।'

विज्ञापन

क्या बोलीं डॉक्यूमेंट्री निर्माता

oscars - फोटो : अमर उजाला
इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन रायका जेहताबाची ने किया है और निर्माता गुनीत मोंगा की ’सिखिया एंटरटेनमेंट’ ने प्रोड्यूस किया है। मोंगा का कहना है कि इस पुरस्कार की वजह से माहवारी को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और इस मुद्दे को लेकर एक तरह की चुप्पी और इसे शर्मनाक मानने वाली मानसिकता खत्म होगी।

मोंगा अभी इस समारोह के लिए लॉस एंजिलिस में हैं। उन्होंने टेलिफोन पर पीटीआई-भाषा से बातचीत की है। मोंगा ने इस पुरस्कार को एक बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी उपलब्धि नहीं है। मोंगा ने इसका श्रेय मंदाकिनी कक्कड़ और गौरी चौधरी के ‘एक्शन इंडिया’ को दिया है।

मोंगा ने कहा, ‘‘ हम में से प्रत्येक को दूसरी अन्य महिलाओं को आगे लाने की जरूरत है। यही मेरा मिशन है। एक स्वतंत्र प्रोड्यूसर के रूप में मेरे लिए यह कठिन है लेकिन मैं दूसरे लोगों की मदद करना चाहती हूं।

इस फिल्म का प्रसारण अभी ऑनलाइन प्रसारणकर्ता ‘नेटफ्लिक्स’ कर रहा है। यह डॉक्यूमेंट्री ‘ऑकवुड स्कूल इन लॉस एंजिलिस’ के विद्यार्थियों और उनकी शिक्षक मिलिसा बर्टन द्वारा शुरू किए गए ‘द पैड प्रोजेक्ट’ का हिस्सा है।

पुरस्कार स्कूल को समर्पित करते हुए मिलिसा बर्टन ने कहा कि इस परियोजना का जन्म इसलिए हुआ क्योंकि लॉस एंजिलिस के मेरे विद्यार्थी और भारत के लोग बदलाव लाना चाहते थे। इस वृत्तचित्र या लघु फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के ‘हापुड़’ की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें