रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण सूरजकुंड के अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में उमड़ पड़े लोग। इससे मुख्य मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। शुरूआती छह दिनों में मेले की रौनक फीकी रही लेकिन लव वीक शुरू होते ही यहां कपल्स के साथ ही अन्य लोगों का आना भी बढ़ गया है। जाम के फेर में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और मेले का मजा भी किरकिरा रह गया। शहर के भीतर भी सड़कों पर गाड़ियां घंटों ठिठक-ठिठक कर रेंगती रहीं। घंटों पसीना बहाने के बाद ट्रैफिक पुलिस लोगों को इस परेशानी से निकाल पाई।