अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में बृहस्पतिवार को विभिन्न देश एवं राज्यों से पहुंचे कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। चौपाल पर तंजानिया के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
2 of 10
surajkund fare
- फोटो : अमर उजाला
तंजानिया के कलाकारों का करतब रूपी डांस को देख मेले में आए लोग हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन
3 of 10
surajkund fare
- फोटो : अमर उजाला
कलाकारों ने नृत्य में एक से बढ़कर हैरत करने वाली कला का प्रदर्शन किया। कलाकारों के नृत्य को देखकर पर्यटक आश्चर्यचकित हो गए। मेले में पहुंचे पर्यटक बिना पलक झपकाए उनके नृत्य को देखते रहे।
4 of 10
surajkund fare
- फोटो : अमर उजाला
थीम स्टेट झारखंड के कलाकारों द्वारा प्रस्तु़त किए लोक नृत्य में विदेशी भी शामिल हुए। ढोल की थाप पर विदेशियों ने खूब डांस किया।
विज्ञापन
5 of 10
surajkund fare
- फोटो : अमर उजाला
चौपाल पर विभिन्न देशों के कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से अपनी संस्कृतियों से रूबरू कराया। उत्तराखंड का घसियारी, मध्यप्रदेश का बरेरी, किर्गिस्तान का कारजोरगो, कंबोडिया, जिम्बाव्बे के कलाकारों ने अपनी वेशभूषा के साथ नृत्य किया।
विज्ञापन
6 of 10
surajkund fare
- फोटो : अमर उजाला
किर्गिस्तान के कलाकारों ने बॉलीवुड गीत पर नृत्य कर समां बांध दिया। कंट्री पार्टनर मिस्र ने नृत्य के द्वारा अपने देश की कला एवं संस्कृति को दिखाया। वहीं चौपाल से बाहर हरियाणवी लोक गीतों पर कॉलेज विद्यार्थी खूब झूमे।
विज्ञापन
7 of 10
surajkund fare
- फोटो : अमर उजाला
कुछ युवा सिर्फ ढोल की धुन पर नाचते दिखे। चौपाल पर होने वाले नृत्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में युवा वर्ग मौजूद था।
8 of 10
surajkund fare
- फोटो : अमर उजाला
शहर के एमवीएन स्कूल के विद्यार्थियों ने चौपाल पर एसिड अटैक पर नाटक प्रस्तुत किया।
9 of 10
surajkund fare
- फोटो : अमर उजाला
नाटक के माध्यम से एसिड अटैक को लेकर जागरूकता, बचाव, मिलने वाली मुआवजे, प्राथमिक उपचार के बारे में अवगत कराया।