फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुश हुई आप, पार्टी कार्यालय में बजे ढोल-नगाड़े-बांटी मिठाईयां

Wed, 04 Jul 2018 07:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
aap party
सुप्रीम कोर्ट के फैसले को दिल्ली सरकार और आप अपने हक में देख रही है। फैसला आने के बाद पार्टी कार्यालय में उत्सव का माहौल था। आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर जीत का जश्न मनाया। साथ ही मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी।
 
विज्ञापन

2 of 4
aap party
फैसला आने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इसे दिल्लीवालों व लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया। उन्होंने लिखा, अगर केंद्र की मोदी सरकार अपने गैरकानूनी आदेशों से दिल्ली सरकार के अधिकार को खत्म नहीं करती तो तीन साल बेकार न जाते। दिल्लीवासी अदालत के आभारी हैं। इस फैसले से लोगों का अदालत में यकीन बढ़ा है।
विज्ञापन

3 of 4
aap party
वहीं, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, दिल्ली की जनता की तरफ सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया। चुनी हुई सरकार अब दिल्लीवालों के लिए फैसले ले सकेगी। अब फाइल उपराज्यपाल के पास भेजने की जरूरत नहीं है। चुनी हुई सरकार अधिकारियों के तबादले व नियुक्ति कर सकेगी। लोकतंत्र के लिए आज का दिन अहम है।
विज्ञापन

4 of 4
आप के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जनतंत्र को सर्वोच्च रखा। आज जनता के अधिकारों के सम्मान का दिन है। आज अहंकार की हार हुई है। दिल्ली को इंसाफ मिला है। अब दिल्ली सरकार की फाइलें बेवजह उपराज्यपाल के दफ्तर में दम नहीं तोड़ेंगी। सर्विस मामलों में उपराज्यपाल का दखल खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के तीन साल बर्बाद करने के लिए जनता केंद्र सरकार को माफ नहीं करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें