फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर बवाल: 2 मिनट 48 सेकेंड के वीडियो में दिखी सुमित की मौत

Wed, 05 Dec 2018 03:54 AM IST
विकास वत्स, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 5
bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
चिंगरावठी बवाल में एक ओर वीडियो वायरल होने के बाद बवाल की स्थिति का जायजा लगाया जा सकता है। वीडियो में दंगाई पहले पुलिस पर हाथ न उठाने की बात कर रहे हैं। लेकिन, इसी बीच अचानक सुमित को गोली लगते ही प्रदर्शनकारियों ने उग्र रूप ले लिया और साथ ही लोगों द्वारा एक पुलिसकर्मी पर आरोप लगाते हुए उसे घेरने की कोशिश की जा रही है। कौन था वह पुलिसकर्मी इस बाबत अभी तक अधिकारी मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
स्याना में सोमवार को हुए बवाल के बाद सोशल मीडिया पर लगातार घटना स्थल का वीडियो वायरल हो रहा है। जिनके आधार पर पुलिस प्रदर्शनकारियों की शिनाख्त कर कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं, एक वीडियो मंगलवार को सामने आया है। जिसकी गहनता से जांच की जाए तो शायद परत दर परत कई चीजें खुलकर सामने आ सकती है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक युवक किसी खेत में वीडियो बना रहा है। साथ ही पुलिस कर्मी और प्रदर्शनकारी पथराव व फायरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दंगाइयों ने कोतवाल को घेरा - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान एक युवक बोलता है कि पुलिस से कुछ मत कहना। तभी दूसरा युवक कहता सुनाई दे रहा है कि पुलिस सीधे फायरिंग कर रही है, ये ऊपर नहीं चलाएंगे। इसी दौरान पुलिस टीम और प्रदर्शनकारियों के बीच एक बार फिर गाली गलौच और पथराव होता नजर आ रहा है। तभी, शोर होता है कि अरे गोली मार दी रे, गोली मार दी। 

4 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस आवाज के बाद लोग खेत की एक तरफ दौड़ लगाते नजर आते हैं। इसी दौरान सामने से सुमित लड़खड़ाता हुआ सीने पर हाथ रखे हुए आता है। उसकी शर्ट पूरी खून से लथपथ नजर आ रही है। इसके बाद कुछ युवक सुमित को सहारा देकर अपने साथ ले जाते नजर आते हैं। सुमित के जाते ही लोगों की भीड़ आक्रोशित होती नजर आ रही है।  साथ ही खेत के दूसरी ओर मौजूद एक पुलिसकर्मी पर ग्रामीण सुमित को गोली मारने का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। करीब 2 मिनट 48 सेकेंड के इस वीडियो को देखने के बाद साफ लग रहा है कि पथराव पहले से हो रहा था। लेकिन, सुमित को गोली लगने के बाद बवाल ने भीषण रूप धारण कर लिया था। हालांकि, अधिकारी इस बाबत भी अभी तक मौन साधे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
साहब, अपनी जिंदगी भी तो बचानी थी, बच्चे हैं हमारे
पुलिस स्याना बवाल की गहनता से जांच कर रही है। हालांकि, अधिकारी जांच के हर पहलू पर दबी जुबां चर्चा भी कर रहे हैं। लेकिन, आधिकारिक तौर पर कोई भी बयान नहीं दे रहा है। वहीं, सूत्रों की मानें तो बवाल के एक अधिकारी ने स्याना पुलिस में तैनात एक सिपाही को बुलाकर पूछताछ की थी। जो कि वारदात के समय कोतवाल के साथ था। बताया गया कि अधिकारी ने सिपाही से पूछा था कि वह कोतवाल को छोड़कर क्यों भागा था? जिस पर सिपाही ने जवाब दिया कि साहब, हमारे भी बच्चे हैं। अपनी जिंदगी भी तो बचानी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें