फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल ने दिया इन्हें करोड़ों का ऑफर, FB को भी इनकी चाहत

विज्ञापन
1 of 10
कैंपस प्लेसमेंट के तहत नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के आठ होनहारों को गूगल ने सवा-सवा (1.25-1.25) करोड़ रुपये का सालाना पैकेज ऑफर दिया है। यह पैकेज अपने आप में एक रिकार्ड है। बीटेक कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम के इन होनहारों में एक छात्रा भी शामिल है।
विज्ञापन

गूगल ने दिया इन्हें करोड़ों का ऑफर, FB को भी इनकी चाहत

2 of 10
चयनित होनहारों में अर्चित गुप्ता, अर्पित भारद्वाज, इक्षु भल्ला, इशिता गुप्ता, करनदीप भाटिया, तुषार सिंह, शशांक गुप्ता व सिद्धार्थ जैन शामिल हैं। ‘अमर उजाला’ से फोन पर दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग से अर्चित गुप्ता ने बताया कि वे मूलरूप से पंजाबी बाग (दिल्ली) के रहने वाले हैं, लेकिन पिता का बिजनेस दक्षिण अफ्रीका में भी है।
विज्ञापन

गूगल ने दिया इन्हें करोड़ों का ऑफर, FB को भी इनकी चाहत

3 of 10
अर्चित के मुताबिक, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि गूगल उन्हें सेलेक्ट कर लेगा, क्योंकि कंपनी अक्सर आईआईटी के छात्रों को ही तवज्जो देती है। इधर, संस्थान के पदाधिकारियों का कहना है कि आईआईटी के छात्रों को इतना भारी भरकम पैकेज मिलते देखा है, लेकिन अन्य बीटेक के छात्रों को इतना बड़ा पैकेज शायद ही कभी मिला हो। जानकारी मिलते ही द्वारका स्थित एनएसआईटी कैंपस में खुशी का माहौल है।

गूगल ने दिया इन्हें करोड़ों का ऑफर, FB को भी इनकी चाहत

4 of 10
द्वारका मोड़ निवासी, कंप्यूटर साइंस इंजीनियर इक्षु भल्‍ला ने बताया कि मेरे पिता सीए हैं और मां हाउस वाइफ। मेरे पेरेंट्स मेरे लिए आइडियल हैं। प्लेसमेंट के दौरान अच्छे पैकेज की उम्मीद होती है। इसी को देखते हुए तैयारी की थी। इंटरव्यू के बाद जैसे ही सेलेक्शन की सूचना मिली, एक बार तो विश्वास ही नहीं हुआ। बस अब ज्वाइनिंग का इंतजार है कि कब अमेरिका का वीजा लगेगा और गूगल फैमिली का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन

गूगल ने दिया इन्हें करोड़ों का ऑफर, FB को भी इनकी चाहत

5 of 10
मॉडल टाउन निवासी इशिता गुप्ता ने बताया कि मेरे फैमिली में मम्मी और पापा दोनों डॉक्टर हैं, लेकिन उन्होंने मेरे गणित के लगाव को देखते हुए मुझे अपनी मनमर्जी से करियर चुनने का मौका दिया।
विज्ञापन

गूगल ने दिया इन्हें करोड़ों का ऑफर, FB को भी इनकी चाहत

6 of 10
मेरे लिए पेरेंट्स ही आइडियल हैं। सिंगल गर्ल्स चाइल्ड होने के नाते मैं देश की बेटियों को संदेश देना चाहती हूं कि वे पढ़ाई से ही अपना व फैमिली का नाम रोशन करें ताकि लोग की बेटियों के प्रति सोच बदल सकें।
विज्ञापन

गूगल ने दिया इन्हें करोड़ों का ऑफर, FB को भी इनकी चाहत

7 of 10
खबरें तो ये भी हैं कि इन बच्चों को लेने के लिए फेसबुक और गूगल दोनों ही जद्दोजहद कर रहे हैं।

गूगल ने दिया इन्हें करोड़ों का ऑफर, FB को भी इनकी चाहत

8 of 10
कुल आठ बच्चों में एक मात्र लड़की ईशिता गुप्ता है।

गूगल ने दिया इन्हें करोड़ों का ऑफर, FB को भी इनकी चाहत

9 of 10
ईशिता माता पिता की अकेली संतान हैं।
विज्ञापन

गूगल ने दिया इन्हें करोड़ों का ऑफर, FB को भी इनकी चाहत

10 of 10
ईशिता अपने इस सेलेक्शन से बहुत ही खुश हैं और अन्य लड़कियों को भी पढ़ाई कर मां-बाप का नाम रोशन करने की सलाह देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें