फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक काली रात ने हमेशा के लिए अंधेरी कर दी इस मां की दुनिया

विज्ञापन
1 of 9
मंगलवार रात राजनिवास (एलजी हाउस) से चंद कदमों की दूरी पर एक स्कूल में दो सगे भाइयों का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। उनकी शिनाख्त गांव हैतलपुर,अलीगढ़ निवासी सुनील (30) और अनिल (22) के रूप में हुई है। सुनील स्कूल में गार्ड था। अनिल भी रात में भाई के पास ही सोता था। रात के समय अज्ञात बदमाशों ने दोनों भाइयों के हाथ-पैर बांधकर लोहे के पाइप और पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। स्कूल के प्रिंसिपल रूम से कुछ नगद, मोबाइल और अन्य सामान गायब हैं। सिविल लाइंस थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

एक काली रात ने हमेशा के लिए अंधेरी कर दी इस मां की दुनिया

2 of 9
पुलिस के मुताबिक सुनील और अनिल अपने परिवार के साथ सिविल लाइंस स्थित दिल्ली यूनाइटेड क्रिश्चियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में पीछे बने मकान में रहते थे। सुनील के परिवार में मां शीला देवी, पत्नी सीमा और पांच साल का बेटा अरमान है। सुनील के पिता हीरालाल इसी स्कूल में गार्ड की नौकरी करते थे। अचानक उनकी मौत की वजह से सुनील को स्कूल में गार्ड की नौकरी मिल गई थी। वहीं अनिल 12वीं की पढ़ाई करने के बाद छोटा-मोटा काम करता था।
विज्ञापन

एक काली रात ने हमेशा के लिए अंधेरी कर दी इस मां की दुनिया

3 of 9
सुनील स्कूल की सुरक्षा की वजह से मेन गेट के पास चारपाई बिछाकर सोता था। अनिल भी रात को उसके पास ही चला जाता था। मंगलवार रात को दोनों भाई गेट के पास ही सो रहे थे। इस बीच बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे स्कूल आए लोगों ने दोनों भाइयों की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। सुनील का शव चारपाई पर था। उसके शरीर पर मच्छरदानी डाली हुई थी। वहीं चंद कदमों की दूरी पर फर्श पर अनिल का शव पड़ा हुआ था। दोनों भाइयों के हाथ-पांव बांधकर उनके सिर पर लोहे के पाइप व पत्थर से वारकर हत्या की गई थी।

एक काली रात ने हमेशा के लिए अंधेरी कर दी इस मां की दुनिया

4 of 9
शव के पास एक पत्थर, लोहे का पाइप और खून से सने सर्जिकल दस्ताने पड़े हुए मिले हैं। स्कूल प्रिंसिपल के रूम से 24 हजार रुपये नगद, चार मोबाइल व कुछ अन्य सामान गायब हैं। कमरे का सारा सामान भी बिखरा हुआ है। पुलिस लूटपाट समेत अन्य दृष्टिकोणों से मामले की छानबीन कर रही है। बृहस्पतिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उधर, उपमुख्यमंत्री भी स्कूल पहुंचे और मारे गए भाइयों के परिजनों से मिले।
विज्ञापन

एक काली रात ने हमेशा के लिए अंधेरी कर दी इस मां की दुनिया

5 of 9
सिविल लाइंस इलाके में दोहरे हत्याकांड को बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देते समय बदमाशों ने स्कूल के गेट के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के तार को निकाल दिया। हालांकि पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि स्कूल में परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे नाइट विजन नहीं हैं। फिंगर प्रिंट छुपाने के लिए बदमाशों ने सर्जिकल दस्ताने पहनकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को शव के पास से एक जोड़ी खून से सने दस्ताने भी बरामद हुए हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि स्कूल के पीछे की दीवार फांदकर पांच या छह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

एक काली रात ने हमेशा के लिए अंधेरी कर दी इस मां की दुनिया

6 of 9
एलजी हाउस से चंद कदमों की दूरी पर हुए दोहरे हत्याकांड ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। बुधवार को सुनील और अनिल के परिवार ने एलजी हाउस के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना था कि स्कूल के पास 24 घंटे पीसीआर वैन व पुलिस की गश्त रहती है। इसके बाद भी बदमाशों ने बड़ी ही आसानी से वारदात को अंजाम दिया। परिवार का कहना था कि पुलिस दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था का सिर्फ दिखावा करती है। परिजनों से मुलाकात करने आप विधायक अलका लांबा पहुंची।
विज्ञापन

एक काली रात ने हमेशा के लिए अंधेरी कर दी इस मां की दुनिया

7 of 9
उनके साथ सुनील की पत्नी, जीजा और मां एलजी हाउस में अधिकारियों से मिलकर आए। प्रदर्शन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3.00 बजे के बीच चला। परिवार ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात की। सुनील और अनिल की जिस बेरहमी से हत्या की गई, उसे देखकर पुलिसकर्मी आशंका जता रहे हैं कि बदमाश हत्या करने के मकसद से ही स्कूल परिसर में आए थे। बदमाश चाहते तो सिर पर वारकर उनकी हत्या की जा सकती थी। लेकिन सिर पर वार करने के बाद उनके चेहरे को भी कुचला गया। बदमाशों ने घटना को लूटपाट का रंग देना का प्रयास किया है। लेकिन पुलिस अधिकारी घटना को लूटपाट का मानने का तैयार नहीं है।

एक काली रात ने हमेशा के लिए अंधेरी कर दी इस मां की दुनिया

8 of 9
पुलिस ने दोनों ही भाइयों की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाई हैं। उसके आधार पर लिस्ट तैयार कर छानबीन की जा रही है। वहीं परिवार व रिश्तदारों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाया जा रहा है कि परिवार या दोनों भाइयों की किसी से कोई रंजिश तो नहीं थी। सुनील और अनिल के परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन

एक काली रात ने हमेशा के लिए अंधेरी कर दी इस मां की दुनिया

9 of 9
शीला देवी दोनों जवान बेटों की मौत से बुरी तरह टूट गई है। इकलौती बहन सरिता व सुनील की पत्नी का भी यही हाल है। सुनील के पांच साल के बेटे अरमान को तो कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। जिसने भी परिवार की हालत देखी उसकी आंखें नम हो गई। सुनील के रिश्तेदार महेश ने बताया कि 2009 में पिता की मौत के बाद सुनील ने ही अपने परिवार को संभाला था। अनिल को भी उसने ही पढ़ाया था। 12वीं पास करने के बाद अनिल ने भी नौकरी शुरू कर दी थी। अब पता नहीं परिवार का क्या होगा। परिवार में कमाने वाले दोनों भई ही चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें