सेक्टर-37 हरिजन बस्ती के पास बुधवार दोपहर कम्यूनिटी सेंटर के बगल में बने पार्क में लगी डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के पास लगी तीन मूर्तियों में से एक का हाथ शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने प्रतिमा का टूटा हुआ हाथ देखा तो हंगामा मंच गया।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती के लोग काफी संख्या में वहां पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लोगों के गुस्से को देखते हुए तुरंत ही आसपास के थानों की पुलिस फोर्स को भी मौके पर बुला लिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह और एएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई व खंडित प्रतिमा को दुरुस्त कराने का भरोसा देने के बाद ही प्रदर्शनकारी शांत हुए। टूटी हुई प्रतिमा को ढक दिया गया।