फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर SBI में है आपका सेविंग अकाउंट तो MAB के बारे में जानें सबकुछ, वरना लगेगी पेनाल्टी

विज्ञापन
1 of 7
क्या आपका सेविंग अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक(एसबीआई) में है? अगर हां तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल अब अगर आप अपने सेविंग अकाउंट में मंथली एवरेज बैलेंस(औसतन मासिक शेष MAB) नहीं रखते हैं तो आपको पेनाल्टी चुकानी होगी।
विज्ञापन

2 of 7
बैंक में लेनदेन नहीं होने से बाहर लगी ग्राहकों की भीड़।  - फोटो : amar ujala
एसबीआई के नए निर्देश के अनुसार जो बचत खाताधारक सेव‌िंग अकाउंट होल्डर अपने खाते में मंथली एवरेज बैलेंस नहीं रखेगा उसे 100 रुपए जुर्माना चुकाना पड़ेगा। हालांकि इस जुर्माने में जीएसटी के तहत लगे टैक्स को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
एसबीआई - फोटो : Pintrest
दरअसल आरबीआई के निर्देशों के अनुसार बैंक सामान्य बचत खातों में एक तयशुदा न्यूनतम रकम (मिनिमम बैलेंस) न रखने पर शुल्क लगा सकते हैं।

4 of 7
अंबेडकरनगर में एसबीआई की कृषि शाखा पर शुक्रवार को खड़े उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला
एसबीआई की साइट पर मौजूद जानकारियों के मुताबिक मंथली एवरेज बैलेंस के तहत रकम और शुल्क को बैंक ने चार भागों में बांटा है। ये हैं- मेट्रो, अर्बन (शहरी), सेमी-अरबन, रुरल (ग्रामीण)।
विज्ञापन

5 of 7
पटेलनगर स्थित स्टेट बैंक की कृषि शाखा पर इंतजार में बैठे उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला
यानी अगर आप किसी छोटे शहर में रहते हैं तो आपको दिल्ली के मुकाबले अलग मंथली एवरेज बैलेंस(एमएबी) अपने अकाउंट में रखना होगा।
विज्ञापन

6 of 7
एसबीआई - फोटो : file photo
इसे इस उदाहरण से समझा जा सकता है कि अगर आप देश के किसी मेट्रो शहर में रहते हैं तो आपको अपने एसबीआई सेविंग अकाउंट में 5000 एमएबी रखना होगा। वहीं अगर किसी शहरी इलाके में रहते हैं तो 3000 एमएबी, अर्ध-शहरी में रहते हैं तो 2000 और ग्रामीण इलाके में रहते हैं तो आपको अपने एसबीआई अकाउंट में 1000 रुपए रखने होंगे। नीचे चार्ट से आप पूरी बात बेहतर तरीके से समझ सकते हैं-
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गिलट बाजार में रविवार को एक ओर एसबीआई के एटीएम से लोग रुपये निकालते रहे तो उससे सटे पीएनबी के एटीएम में कैश न होने पर बंद रहा।
एसबीआई अपने ट्विटर हैंडल पर बता चुका है कि, अपने खाते पर नियमित रूप से नजर रखें और ध्यान दें कि यह तयशुदा रकम से कम तो नहीं होने लगा है। औसत मासिक बैलेंस मैन्टेंन करें और न्यूनतम शुल्क न होने पर लगने वाली पेनल्टी से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें