फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही घर की चार महिलाओं के साथ गैंगरेप करने वाले दरिंदों का मिला है ये सामान

Sun, 30 Jul 2017 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
25 मई को रात 1.30 बजे से तड़के 3.30 बजे तक यमुना एक्सप्रेसवे से मात्र ढाई किमी दूर राजमार्ग पर जेवर से बुलंदशहर जा रहे परिवार के साथ बदमाशों ने जमकर लूटपाट और गैंगरेप किया। बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे स्क्रैप कारोबारी के परिवार की कार रोककर बदमाशों ने चार महिलाओं के साथ गैंगरेप किया और विरोध करने पर परिवार के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। लगभग दो महीने बाद पुलिस इस घटना के आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जिनके पा से वो सामान मिला है जिसके सहारे वो हैवानियत को अंजाम देते थे।  
विज्ञापन

2 of 7
गिरफ्तार आरोपियों में अशोक, दीपक, राजवीर और राकेश है। राजू उर्फ अशोक को गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक अशोक दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है। 
विज्ञापन

3 of 7
जेवर कांड के चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ग्रेटर नोएडा के एएसएसपी लव कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक घटना की रात आरोपियों की संख्या आठ हो सकती है। हालांकि अभी इसमें से चार की ही गिरफ्तारी हो सकी है।

4 of 7
पुलिस के मुताबिक‌ गिरफ्तार आरोपियों के पास से 12 बोर, 25 बोर और 315 बोर के तमंचे मिले हैं। साथ ही उनके पास से कई एक्सेल और कील लगे पट्टे भी मिले हैं जिसे वो गाड़ियों को पंचर करने के लिए इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में रेप करने की बात स्वीकार की है। आरोपियों ने वारदात के दिन जिस गाड़ी को इस्तेमाल किया था उस पर लिखा नंबर फर्जी पाया गया है जिससे पता चलता है कि वारदात के लिए चोरी की गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक इस वारदात काो बावरिया गिरोह ने अंजाम दिया था जिसमें चार महिलाओं के साथ गैंगरेप और एक शख्स की हत्या कर दी गई थी। बलात्कार के बारे में एएसएसपी ने बताया कि पीड़ित महिलाओं के कपड़े को जांच के लिए भेजा गया था जिस पर सीमन पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अब गिरफ्तार आरोपियों से इस सीमन का मिलान किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस घटना को अंजाम देने के लिए एक स्कॉर्पियो कार का भी इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें