फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी सीबीआई जांच को तैयार , समर्थन देने अन्ना हजारे भी पहुंचे  

Sun, 04 Mar 2018 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ssc protest - फोटो : हिमांशु सोनी
गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद एसएससी ( कर्मचारी चयन आयोग) प्रशासन ने 21 फरवरी को हुए कथित रूप से पेपर लीक की जांच सीबीआई से करवाने की बात मान ली है, लेकिन छात्र सभी पूरी मांगें नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रखेंगे।इससे पहले मामले पर संज्ञान लेते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एसएससी अध्यक्ष को तलब किया, साथ ही छात्रों को इस मामले की सीबीआई जांच के संबंध में आश्वासन देने के बजाय सकारात्मक नतीजे देने की बात कही।
विज्ञापन

2 of 5
ssc protest - फोटो : हिमांशु सोनी
छात्रों से बातचीत के आधार पर उन्होंने एसएससी अध्यक्ष असीम खुराना से छात्रों के सवालों के जवाब मांगे। इस बीच खुराना ने छात्रों के सामने यह बात रखी कि अगर परीक्षा पेपर किसी भी तरह से लीक हुआ है तो वह इसकी सीबीआई जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। इसके बाद छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार शाम 4 बजे एसएससी अध्यक्ष असीम खुराना को अपनी चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
ssc protest - फोटो : हिमांशु सोनी
वहीं दूसरी ओर समाज सेवी अन्ना हजारे ने भी छात्रों के बीच पहुंचकर अहिंसा का पाठ पढ़ाते हुए अपना समर्थन देने की घोषणा की। छात्र कपिल मिश्रा ने बताया कि दिनों-दिनों बढ़ते छात्रों के समर्थन के चलते गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को एसएससी अध्यक्ष असीम खुराना को तलब किया और दूसरी ओर छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को भी मामले की जानकारी लेने के लिए बुलाया।

4 of 5
ssc protest - फोटो : हिमांशु सोनी
छात्र जारी रखेंगे आंदोलन  
आयोग ने 21 फरवरी को हुए पेपर की सीबीआई जांच के लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को छात्रों का ज्ञापन भेजकर सीबीआई जांच कराने की बात कही है, लेकिन छात्र एसएससी के इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं, लिहाजा छात्र पूरी मांगें नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रखेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ssc protest - फोटो : अमर उजाला
ये है प्रमुख मांगें 
1. 17 से 22 फरवरी तक हुए सीजीएल टीयर-2 की सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच समेत अन्य परीक्षाओं की भी सीबीआई जांच। 
2. परीक्षा करवाने वाले वेंडर्स को तत्काल बदला जाए, 
3. एसएससी परीक्षाओं के सदर्भ में पांच छात्रों की कमेटी बनाकर आयोग उसे मान्यता दे, ताकि परीक्षा में नए सुधारों के बारे में कमेटी आयोग को सुझाव दे सके, 
4. छात्रों की शिकायतों का तुरंत जवाब दिया जाए और सिस्टम को पारदर्शी बनाया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें