फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटला में प्रदूषण के चलते हांफने लगे श्रीलंकाई बॉलर, 16 मिनट के लिए रोका गया मैच

Sun, 03 Dec 2017 05:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
sri lanka players - फोटो : thefield
दिल्ली के प्रदूषण का असर अब सड़क तक ही सीमित नहीं रहा। रविवार को इसने क्रिकेट के मैदान में भी अपना रंग दिखा दिया। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में भारत और श्रीलंका के बीच चल रहा तीसरा टेस्ट मैच स्मॉग की वजह से प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

2 of 8
sri lanka players - फोटो : hindustantimes
प्रदूषण की चादर ने पूरे मैदान को अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते अंपायर ने मैच को बीच मे ही रोक दिया। इस दौरान इस बात की जांच की गई कि इससे खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 8
sri lanka players - फोटो : news18
हालांकि इसके बाद जब दोबारा मैच शुरू हुआ तो कई श्रीलंकाई खिलाड़ी मास्क पहन कर मैदान पर उतरे। प्रदूषण के कारण 16 मिनट के लिए मैच को रोकना पड़ा क्योंकि श्रीलंकाई खिलाड़ी बार-बार अंपायर से मौसम की शिकायत कर बहस कर रहे थे। इस दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली का गुस्सा भी भड़क गया।

4 of 8
sri lanka players - फोटो : bcci
​टीम के दो तेज गेंदबाजों को प्रदूषण की वजह से इतनी परेशानी हुई कि वह हांफने लगे और कुछ ही देर में मैदान छोड़ बाहर चले गए। मैच दोबारा तब तक नहीं शुरू हो सका जब तक अंपायर ने इसकी जानकारी रेफरी, टीम के डॉक्टरों और भौतिक चिकित्सकों को नहीं दे दी। कंमेंटेटर ने भी घोषित कर दिया कि ऐसा तो पहली बार हुआ है कि प्रदूषण के चलते मैच रोका गया हो।
विज्ञापन

5 of 8
sri lanka players - फोटो : bcci
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता की स्थिति खराब बनी हुई है। गाजियाबाद में जहां वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, दिल्ली और नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में मौजूद है। शनिवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से बीते 24 घंटे के आधार पर जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में यह स्थिति रही। 
विज्ञापन

6 of 8
virat kohli - फोटो : bcci
उधर, सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक, अगले तीन दिन दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में ही रहेगी।
विज्ञापन

7 of 8
firoz shah kotla - फोटो : bcci
सेंटर फॉर रिसर्च इंस्टीट्यूट के रिसर्चर विवेक भट्टाचार्य ने बताया कि अभी वायु गुणवत्ता के अनुकूल मौसम नहीं है। ठंड में वायु गुणवत्ता खराब रहने का ट्रेंड है। हर वर्ष इसका दोहराव होता है। फिलहाल ठंड तक वायु गुणवत्ता खराब और बहुत खराब के बीच ही मौजूद रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
smog in delhi - फोटो : अमर उजाला
सीपीसीबी का वायु गुणवत्ता सूचकांक  
दिल्ली     331 
नोएडा     365 
गाजियाबाद  442 
गुरुग्राम     344 
फरीदाबाद   309 
नोट : सीपीसीबी के यह आंकड़े शाम 4 बजे बीते 24 घंटे के आधार पर हैं। 301 से 400 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर श्रेणी को दर्शाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें