फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों के लिए खुशखबरी : वैष्णो देवी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां पढ़ें डीटेल्स

Fri, 19 Jan 2018 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
रेलवे ने वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दिल्ली से कटड़ा के लिए चलाई जाएगी।
विज्ञापन

2 of 6
train - फोटो : file photo
ट्रेन संख्या 04001 स्पेशल 25 जनवरी को रात 9.10 दिल्ली से रवाना होगी जो कि अगले दिन दोपहर 12.10 बजे कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04002 कटड़ा से 27 जनवरी को शाम 7.30 बजे चलेगी जो कि अगले दिन सुबह 10.10 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन

3 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
इस ट्रेन में 2 वातानुकूलित 2 टियर, 14 शयनयान श्रेणी व दो द्वितीय श्रेणी-सह सामानयान वाले डिब्बे होंगे। मार्ग में यह पानीपत, अंबाला छावनी, लुधियाना, जलंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी व ऊधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

4 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
साथी ही रेलवे जम्मूतवी-पठानकोट-जम्मूतवी के बीच डीईएमयू स्पेशल ट्रेन चला रही है। ट्रेन संख्या 04992 जम्मूतवी-पठानकोट डीईएमयू स्पेशल शनिवार व रविवार को छोड़कर सप्ताह में 5 दिन 30 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन

5 of 6
ट्रेन - फोटो : file photo
जम्मूतवी से यह ट्रेन सुबह 9.50 बजे चलकर दोपहर 12.10 बजे पठानकोट पहुंच रही है। वापसी में ट्रेन संख्या 04991 शनिवार और रविवार को छोड़कर 30 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
train
​पठानकोट से यह ट्रेन दोपहर 2.40 बजे चलकर शाम 5.10 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। मार्ग में ट्रेन बाड़ी ब्रह्मण, विजयपुर जम्मू, बलोच हट बसंतपुर, सांबा, घगवाल, हीरानगर, चकदयाला, छन अरोरीयां, बुधी, माधोपुर पंजाब, सुजानपुर और भरौली स्टेशनों पर दोनो दिशाओं में रुक कर चलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें