demo pic
साहब, दो दिन से नहीं मिली दवा
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री से कुछ मरीज मिले। इनमें से एक ने कहा, साहब दो दिन से दवाओं के लिए भटक रहा हूं। इतनी लंबी लाइन है कि जब नंबर आता है तब तक काउंटर बंद हो जाता है। समझ नहीं आता क्या करूं। इस पर सीएम ने मरीज को सांत्वना दिया कि अगले एक महीने से हर अस्पताल में दवाओं के काउंटर को बढ़ाया जाएगा।