फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के कार्यक्रम के खास लम्हें, चाय पर चर्चा से पीएम की ई-रिक्शा सवारी तक

Tue, 05 Apr 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 18
नोएडा में मोदी का स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम - फोटो : राजन राय/अमर उजाला, नोएडा
स्टैंडअप इंडिया के उद्घाटन के दौरान चाय पर चर्चा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐप से ई-रिक्शा की बुकिंग की। उस पर सवार हुए और स्टेज के पास पहुंचने पर उसका किराया चुकाया।
विज्ञापन

2 of 18
नोएडा में मोदी का स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम - फोटो : राजन राय/अमर उजाला, नोएडा
चाय पर चर्चा के बाद पीएम ने ओला के ऐप से ई-रिक्शा बुक किया। फिर वहां पर ई-रिक्शा आया और पीएम उस पर सवार हुए।
विज्ञापन

3 of 18
नोएडा में मोदी का स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम - फोटो : राजन राय/अमर उजाला, नोएडा
पीएम के साथ वित्त मंत्री अरुण जेटली, राज्यपाल राम नाइक, केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा भी ई-रिक्शा पर सवार हुए। भारतीय माइक्रो क्रेडिट के प्रबंध निदेशक विजय पांडेय ई-रिक्शा को चला रहे थे।

4 of 18
नोएडा में मोदी का स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम - फोटो : राजन राय/अमर उजाला, नोएडा
मंच पर पहुंचने के बाद पीएम से सांकेतिक रुप में किराये की मांग की गई। इसके बाद पीएम ने फ्रीचार्ज नामक ई-वॉलेट से ई-रिक्शा का किराया चुकाया। किराया चुकाने के बाद वह मंच की ओर बढ़ गए। उन्होंने अपने संबोधन में भी ई-रिक्शा बुकिंग और किराया चुकाने की बात कही।
विज्ञापन

5 of 18
नोएडा में मोदी का स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम - फोटो : राजन राय/अमर उजाला, नोएडा
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले और बाद तक की सुरक्षा चाक चौबंद रही लेकिन कार्यक्रम के दो घंटे पहले ही कार्यक्रम स्थल तक जाने के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना ही पड़ा। कार्यक्रम में जाने वाले वीआईपी पास होल्डर और अन्य पास वालों को भी इधर से उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 18
नोएडा में मोदी का स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम - फोटो : राजन राय/अमर उजाला, नोएडा
कार्यक्रम से एक दिन पहले सभी अधिकारियों व जवानों की बाकायदा ब्रीफिंग कर डीएम और एसएसपी ने हिदायत दी थी कि किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल तक जाने में कोई दिक्कत न हो। कार्यक्रम में जाने वाले लोगों की पूरी मदद करें, लेकिन कई स्थानों पर पुलिसकर्मी लोगों से लड़ने लगे।
विज्ञापन

7 of 18
नोएडा में मोदी का स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम - फोटो : राजन राय/अमर उजाला, नोएडा
हैलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक करीब 600 मीटर का फासला था। दोनों जगहों के चारों ओर 40 से ज्यादा हाइराईज बिल्डिंग हैं। इनमें सैकड़ों मल्टीनेशनल कंपनियों के दफ्तर हैं। ऐसे में सुरक्षा के दृष्टि से सभी बिल्डिंग को पूरी तरह से सील कर दिया गया था।

8 of 18
नोएडा में मोदी का स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम - फोटो : राजन राय/अमर उजाला, नोएडा
जिन बिल्डिंग में ऑफिस खुले थे तो उनमें से कार्यक्रम शुरू होने से अंत तक किसी भी कर्मचारी को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई थी। वहीं सभी बिल्डिंग के छत पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम।

9 of 18
नोएडा में मोदी का स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम - फोटो : राजन राय/अमर उजाला, नोएडा
चाय पर चर्चा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली, राज्यपाल राम नाईक और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा जैसे ही मंच पर चढ़े, तभी उनका स्वागत लोगों ने भारत माता की जयघोष के नारे से किया।

10 of 18
नोएडा में मोदी का स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम - फोटो : राजन राय/अमर उजाला, नोएडा
लगातार पांच से सात बार हजारों की संख्या में आए लोगों ने मोदी का स्वागत भारत माता की जय बोला कर किया, लेकिन नरेंद्र मोदी ने उनका जवाब हाथ जोड़ कर दे दिया। मोदी ने भारत माता की जय नहीं बोला।

11 of 18
नोएडा में मोदी का स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम - फोटो : राजन राय/अमर उजाला, नोएडा
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार सुबह 11 बजे हो गई थी। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पर शाम 4 बजे पहुंचे। उससे पूर्व मोदी के स्टेज के ठीक बगल वाली स्टेज पर भोजपुरी गायक व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी खड़े थे। वह दोपहर से लेकर शाम 4 बजे तक  तक लोगों को गाने सुनाते रहे। मोदी मंच पर आते हैं और सभी मंत्रियों और मंच पर विराजमान 17 सांसदों का भाषण में स्वागत करते हैं, लेकिन सांसद मनोज तिवारी का स्वागत करना भूल गए।

12 of 18
नोएडा में मोदी का स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम - फोटो : राजन राय/अमर उजाला, नोएडा
इस बार पीएम दौरे की तैयारियां अधूरी दिखीं। आयोजन स्थल पर जितनी दूर में कालीन बिछी थी उतने में तो राहत रही, मगर बाकी एरिया में धूल उड़ती रही। आने-जाने वालों के जूते चप्पल धूल से सने दिखे। दोनों दौरों में आए दर्शकों का कहना था, कि पिछली बार के कार्यक्रम की तैयारी बेहतर थी। भीड़ ज्यादा होने के बावजूद व्यवस्था बनी हुई थी। इस बार उसकी कमी दिखी। अगर आयोजन स्थल पर पानी की छिड़काव कर दिया गया होता तो इतनी धूल की समस्या न होती।

13 of 18
नोएडा में मोदी का स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम - फोटो : राजन राय/अमर उजाला, नोएडा
स्टैंड अप इंडिया पर बनी वीडियो फिल्म दिखाने के दौरान ही सभी साउंड बंद हो गए। मंच पर पीएम समेत सभी वीआईपी बैठे हुए थे। इससे आयोजकों की सांसें अटक गईं। इस फिल्म को दिखाने के बाद ही पीएम का भाषण होना था, मगर तीन से चार मिनट बंद रहने के बाद फिर से सभी साउंड चालू हो गए, तब जाकर आयोजकों ने राहत की सांस ली।

14 of 18
नोएडा में मोदी का स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम - फोटो : राजन राय/अमर उजाला, नोएडा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम के तहत 10 लाभार्थियों को अपने हाथों ई-रिक्शा की चाबी सौंपी। इसके अलावा कार्यक्रम में 5100 ई-रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा का वितरण किया गया।

15 of 18
नोएडा में मोदी का स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम - फोटो : राजन राय/अमर उजाला, नोएडा
पीएम के हाथों ई-रिक्शा की चाभी पाने वालों में खुशनुदा, मीना, बबिता, शीला, पुष्पा, और शबनम शामिल रहीं। इन सभी महिलाओं को सपना बेहतर कमाई के सहारे बेहतर जिंदगी बनाना है। पीएम नरेंद्र मोदी ने स्टैंडअप इंडिया के  शुरूआत के दौरान 10 लाभार्थियों को चेक प्रदान किया। यह लोन के रुप में 10 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक की राशि के रूप में रही। लोन पाकर उद्यमी बेहद खुश दिखे।

16 of 18
नोएडा में मोदी का स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम - फोटो : राजन राय/अमर उजाला, नोएडा
कार्यक्रम के दौरान ओमवती शर्मा को प्रिंटिंग मशीन लगाने के लिए 01 करोड़ का लोन मिला। वहीं मालती देवी को 25 लाख, सीमा बेगम को कारोबार के लिए 20 लाख, हरकेश को टाइल्स के व्यापार के लिए 10.5 लाख, जतिन कुमार सिंह को फर्नीचर व्यवसाय के लिए 50 लाख का लोन, कोपल कश्यप को 12.75 लाख लोन, निधि माहेश्वरी को केयर प्रोडक्ट के लिए लोन, अंकित कुमार को कंप्यूटर के काम के लिए 70 लाख का लोन, प्रतिभा भाटिया को 75 लाख का लोन, रश्मि सूद को 10 लाख का लोन का चेक पीएम के हाथों मिला।

17 of 18
नोएडा में मोदी का स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम - फोटो : भव्य नरेश/अमर उजाला, नोएडा
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर युवाओं में भी क्रेज देखने को मिला। कई कॉलेजों के छात्र मोदी का भाषण सुनने के लिए आए थे। ग्रेटर नोएडा के  कॉलेज आईआईएमटी के छात्र विवेक ने बताया मैं प्रधानमंत्री का भाषण सुनना चाहता था।
विज्ञापन

18 of 18
नोएडा में मोदी का स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम - फोटो : राजन राय/अमर उजाला, नोएडा
यहां आकर इच्छा पूरी हो गई। उनका भाषण बहुत प्रभावशाली लगा। प्रधानमंत्री के भाषण ने हम लोगों को कार्यक्रम से जोड़ कर रखा था। छात्र मनीष ने बताया कि हम सभी यहां सिर्फ प्रधानमंत्री का भाषण सुनने आए हैं। यहां आकर बहुत अच्छा महसूस हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें