सफेदपोश नेता के रौब और अकड़ के आगे खाकी वर्दी का रंग फीका पड़ गया। ऐसा ही कुछ बुधवार दोपहर नोएडा के सेक्टर-19 के भरे मार्केट में हुआ।
विज्ञापन
सपा नेता की दबंगई, धमकाया और ले गए गाड़ी
2 of 17
जब सेक्टर-20 थाना प्रभारी रीता यादव ने एक सफेद फॉर्च्यूनर गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका। वह गाड़ी नोएडा सपा महानगर अध्यक्ष राकेश यादव की निकली। उसमें उनके बड़े भाई सपा नेता महेश यादव के बच्चे सवार थे।
विज्ञापन
सपा नेता की दबंगई, धमकाया और ले गए गाड़ी
3 of 17
गाड़ी में दो-दो हूटर लगे हुए थे। उस हूटर को उतरवाने के लिए रीता यादव ने गाड़ी को रोका था।
सपा नेता की दबंगई, धमकाया और ले गए गाड़ी
4 of 17
मगर रीता यादव को क्या पता था कि जिस गाड़ी को उन्होंने हूटर उतरवाने के लिए रोका, उसमें सवार बड़े सपा नेताओं और नोएडा के एसपी सिटी दिनेश यादव की धमकी देते हुए उन्हें ही हटवाने तक की धमकी दे डालेंगे।
विज्ञापन
सपा नेता की दबंगई, धमकाया और ले गए गाड़ी
5 of 17
खास बात यह रही कि घटना की पूरी वीडियो भी बनाई गई है।
विज्ञापन
सपा नेता की दबंगई, धमकाया और ले गए गाड़ी
6 of 17
मामला बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे का है, जब शहर में एसएसपी गौतमबुद्धनगर डॉ. प्रीतिंदर सिंह के आदेशानुसार चेकिंग अभियान चल रहा था।
विज्ञापन
सपा नेता की दबंगई, धमकाया और ले गए गाड़ी
7 of 17
उसी दौरान सेक्टर-19 मार्केट के पास सेक्टर-20 थाना प्रभारी रीता यादव अपने फोर्स के साथ चेकिंग कर रही थी।
सपा नेता की दबंगई, धमकाया और ले गए गाड़ी
8 of 17
तभी सपा महानगर अध्यक्ष राकेश यादव की सफेद गाड़ी हूटर बजाते हुए वहां से गुजर रही थी। रीता यादव देख न सकी कि गाड़ी के भीतर कौन सवार है।
सपा नेता की दबंगई, धमकाया और ले गए गाड़ी
9 of 17
उससें राकेश यादव और उनके बड़े भाई महेश यादव के बच्चे सवार थे और गाड़ी की गति काफी तेज थी और हूटर बजाते हुए ले जाया जा रहा था।
सपा नेता की दबंगई, धमकाया और ले गए गाड़ी
10 of 17
जैसे ही पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका और रीता यादव ने हूटर उतारने के लिए अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को आदेश दिए। तभी उन लड़कों ने सपा नेता महेश यादव को फोन कर बुला लिया।
सपा नेता की दबंगई, धमकाया और ले गए गाड़ी
11 of 17
चंद मिनटों में तीन-चार गाड़ियों का काफिला लेकर महेश यादव मौके पर पहुंच गए।
सपा नेता की दबंगई, धमकाया और ले गए गाड़ी
12 of 17
गाड़ी से उतरते उन्होंने धमकी भरे अंदाज में रीता यादव से कहा कि ‘अब अध्यक्ष जी की गाड़ी का हूटर उतारोगी’ रीता यादव ने कहा कि हूटर तो उतारा ही जाएगा।
सपा नेता की दबंगई, धमकाया और ले गए गाड़ी
13 of 17
उसका उल्टा जवाब देते हुए महेश यादव ने अपने चालक से गाड़ी बढ़ाने को बोल दिया।
सपा नेता की दबंगई, धमकाया और ले गए गाड़ी
14 of 17
यह है मुलायम सिंह यादव का समाजवाद जहां समाजवादी नेता ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं।
सपा नेता की दबंगई, धमकाया और ले गए गाड़ी
15 of 17
अगर उन्हें गलती से कोई पुलिसकर्मी रोक लेता है और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन्न करने के बदले वाहन का चालान काटता है या फिर गाड़ी पर लगे हूटर को उतरवाने की कोशिश करता है तो उसे जिला बदर कराने तक की धमकी दे दी जाती है।
सपा नेता की दबंगई, धमकाया और ले गए गाड़ी
16 of 17
जैसा कि बुधवार को सरेआम सपा नेता ने सेक्टर-20 थाना प्रभारी रीता यादव को दिया। इतना ही नहीं रीता यादव को सपा नेता महेश यादव ने कहा कि कोई हूटर नहीं उतारा जाएगा मेरी बात एसपी सिटी दिनेश यादव से हो गई है। यहां तक की सभी पुलिसकर्मियों और थाना प्रभारी रीता यादव मुंह ताकती रही और महेश यादव अपना काफिला ले कर चले गए। न कोई चालान काटा गया न ही हूटर उतारा गया।
वहीं प्रकाश सिंह, पूर्व डीजीपी, उत्तर प्रदेश के मुताबिक किसी भी पार्टी के अध्यक्ष या पदाधिकारी को गाड़ी पर लाल बत्ती या हूटर लगाने की इजाजत नहीं है। अगर कोई इस नियम का उल्लंघन करता है तो तत्काल प्रभाव से पुलिस को मोटर व्हीकल एक्ट 190 के तहत चालान कर हूटर व लाल बत्ती को उतरवाना चाहिए।