दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर) का दूसरा सेक्शन दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस-लाजपत नगर यात्रियों के लिए तैयार हो चुका है। इस सेक्शन के खुलने से जहां दिल्ली की तीन बड़ी मार्केट सरोजनी नगर, आईएनए और लाजपत नगर एक-दूसरे से जुड़ रही हैं, वहीं पिंक लाइन पर पिंक थीम की डेकोरेशन और अद्भुत चित्रकारी यात्रियों को विदेशों जैसा नजारा करवाने वाली है। इस सेक्शन के खुलने की तैयारियों पूरी हो चुकी हैं। अगस्त के पहले सप्ताह में इसके खुलने की संभावना है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
pink line
8.10 किमी लंबी पिंक लाइन के दूसरे सेक्शन दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस-लाजपत नगर पर छह स्टेशन होंगे, जिनमें सर विश्वेश्वर्या मोती बाग, भीकाजी कामा प्लेस, सरोजिनी नगर, आईएनए, साउथ एक्सटेंशन और लाजपत नगर शामिल हैं। इस सेक्शन पर सर विश्वेश्वर्या मोती बाग स्टेशन ही एलिवेटेड (ऊपरी) स्टेशन हैं, जबकि बाकी पांच स्टेशन भूमिगत हैं। शुक्रवार को इस सेक्शन का मीडिया प्रीव्यू हुआ, जिसमें इस सेक्शन की खासियतें बताई गईं।
विज्ञापन
3 of 10
pink line
तीन मार्केट हब जुड़ेंगे
इस सेक्शन के खुलने से सरोजिनी नगर, आईएनए और लाजपत नगर मार्केट पहुंचना आसान हो जाएगा। अब पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली के यात्री भी कुछ ही मिनटों में इन तीनों मार्केट पहुंचकर खरीदारी कर सकेंगे। वहीं कारोबारी वर्ग को इस सेक्शन से सबसे ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि वर्तमान में खासतौर पर पश्चिमी दिल्ली के लोगों को ब्लू लाइन और मजेंटा लाइन के जरिये वॉयलेट लाईन पर इंटरचेंज के बाद लाजपत नगर तक पहुंचना पड़ता है।
4 of 10
pink line
लाजपत नगर से धौला कुंआ 16 मिनट में
इस सेक्शन के खुलने से लाजपत नगर से धौला कुआं पहुंचने में महज 16 मिनट लगेंगे। इससे पहले यात्रियों को वॉयलेट लाइन से मंडी हाउस पर ब्लू लाइन और फिर ब्लू लाइन पर राजौरी गार्डन से पिंक लाइन लेकर धौला कुआं पहुंचना पड़ता था, जिसमें 64 मिनट लगते थे। इस सेक्शन के खुलने के बाद यात्रियों के 50 मिनट बचेंगे और साथ ही किराया भी कम लगेगा।
विज्ञापन
5 of 10
pink line
- फोटो : अमर उजाला
लाजपत नगर स्टेशन पर खूबसूरत आर्ट गैलरी
लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन को बेहतरीन चित्रकारी से आर्ट गैलरी की तरह सजाया गया है। यहां पर बनाई गई अद्भुत चित्रकारी यात्रियों के मन को भाएगी। इससे पहले ऐसी चित्रकारी किसी स्टेशन पर नहीं बनाई गई है। इसे मार्बल पत्थर की लेयर में तैयार करके दीवारों पर बड़े आकार में पेश किया गया है।
विज्ञापन
6 of 10
pink line
- फोटो : अमर उजाला
मेट्रो नेटवर्क बढ़कर 296 किमी
पिंक लाइन का दूसरा सेक्शन खुलने के बाद दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क बढ़कर 296 किमी हो जाएगा और दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों की संख्या बढ़कर 214 हो जाएगी। हालांकि पिंक लाइन कॉरिडोर पर मजलिस पार्क से लाजपत नगर के क्षेत्र की लंबाई 29 किमी हो जाएगी।
विज्ञापन
7 of 10
pink line
- फोटो : अमर उजाला
आईएनए और लाजपत नगर पर इंटरचेंज
इस सेक्शन पर आईएनए पर येलो लाइन और लाजपत नगर पर वॉयलेट लाइन पर इंटरचेंज की सुविधा होगी। यहां से इंटरचेंज के जरिये यात्री अपने गंतव्यों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
8 of 10
pink line
- फोटो : अमर उजाला
आईएनए स्टेशन पर दिखेगा आसमान का नजारा
आईएनए स्टेशन का डिजाइन इस तरह है, मानों आसमान का नजारा दिखाई दे रहा हो। यहां पर यात्रियों को एएफसी गेट पर आते ही नजारा दिखेगा। यहां छत पर कलाकारी के जरिये बादल बनाए गए हैं।
9 of 10
pink line
सरोजिनी नगर स्टेशन पर पिंक थीम का जादू
सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म एरिया को स्टेशन की छत से जोड़ने वाले पिलर्स पर पिंक थीम नए अंदाज में नजर आएगी। यहां पिलर्स को छत से जोड़ने वाला हिस्सा अर्धअंडाकार शेप में पिंक लाइट से जगमगा रहा है और स्टील की लेयर से ढंके सभी पिलर्स पर ऊपरी हिस्से पर पिंक रोशनी विदेशों जैसा नजारा पैदा कर रही है। सर विश्वेयवर्या स्टेशन पर भी आकर्षक कलाकारी है।
येलो लाइन के ऊपर से गुजरी पिंक लाइन
इस सेक्शन पर लाजपत नगर स्टेशन येलो लाइन के ऊपर बनाया गया है, जबकि येलो लाइन पर बना लाजपत नगर स्टेशन नीचे बनी टनल में है। यह पहली बार है कि मेट्रो टनल के ऊपर नया स्टेशन बनाया गया है। पिंक लाइन और येलो लाइन के लाजपत नगर स्टेशन 90 डिग्री के स्टेशन पर बने हैं।