फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन एलीवेटेड रोड पर पानी भरने का वीडियो था झूठा, इन तस्वीरों से हुआ खुलासा

Fri, 27 Jul 2018 04:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
elevated road - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में हुई मूसलाधार बारिश के बाद पानी से लबालब भरी दिल्ली-एनसीआर की कई सड़कों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर की गई थीं। इनमें से एक जिस पर लोग योगी सरकार की काफी खिंचाई कर रहे थे वो था हिंडन एलिवेटेड रोड। लोग इसे योगी सरकार की नाकामी बताकर तेजी से शेयर कर रहे थे लेकिन शुक्रवार को इसके बारे में जो सच सामने आया वो बिल्कुल ही जुदा निकला।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
elevated road
दरअसल वीडियो में पानी से बुरी तरह भरी नजर आ रही सड़क, हिंडन एलिवेटेड रोड है ही नहीं। इस वीडियो का खंडन खुद गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से की है।
विज्ञापन

3 of 5
elevated road
जीडीए ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'कई न्यूज चैनल ये खबर चला रहे हैं कि एलिवेटेड रोड पर पानी लबालब भरा हुआ है। इस क्लिप को अगर ध्यानपूर्वक देखा जाए तो पता चल जाएगा कि इसमें क्रैश बैरियर सफेद और काले रंग में रंगे हैं जबकि हिंडन एलिवेटेड रोड पर क्रैश बैरियर काले और पीले रंग में रंगे हैं। इसलिए ये कोई और रोड है न कि हिंडन एलिवेटेड रोड। एक अन्य वीडियो में एलिवेटेड रोड पर मिट्टी बही हुई दिख रही है जो रोड के लिए खतरा है। लेकिन फ्लाईओवर के पिलर 30 मीटर गहराई से बने है तो मिट्टी खिसकने से इसकी नींव पर कोई असर नहीं पड़ेगा।' (तस्वीर में दिख रही जगह एनएच 24 है जिसका वीडियो कल वायरल हुआ था आज यहां पानी नहीं है)


 

4 of 5
elevated road
जीडीए के इस ट्वीट के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपनी गलती सुधारते हुए बताया है कि उसने हिंडन एलिवेटेड रोड का जो वीडियो डाला था उसमें लोकेशन गलत थी। वो हिंडन एलिवेटेड रोड नहीं थी। बल्कि वो नेशनल हाईवे 24 का वीडियो है जिसकी तस्वीर इंद्रप्रस्थ एक्सटेंशन के पास से ली गई है। (फोटो दिख रही सड़क हिंडन एलिवेटेड रोड है)


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
elevated road
मालूम हो कि देश की सबसे बड़ी एलिवेटेड सड़कों में एक हिंडन एलिवेटेड रोड मार्च में शुरू हुई थी। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। 10.30 किलोमीटर लम्बी ये सड़क दिल्ली से मेरठ, मुरादनगर और मोदीनगर को जोड़ती है। इस एलिवेटेड रोड को बनाने में 1171 करोड़ रुपए का खर्च आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें