दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर) का दूसरा सेक्शन दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस-लाजपत नगर यात्रियों के लिए तैयार हो चुका है। इस सेक्शन के खुलने से जहां दिल्ली की तीन बड़ी मार्केट सरोजनी नगर, आईएनए और लाजपत नगर एक-दूसरे से जुड़ रही हैं, वहीं पिंक लाइन पर पिंक थीम की डेकोरेशन और अद्भुत चित्रकारी यात्रियों को विदेशों जैसा नजारा करवाने वाली है। इस सेक्शन के खुलने की तैयारियों पूरी हो चुकी हैं। अगस्त के पहले सप्ताह में इसके खुलने की संभावना है।