फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम वांगचुक का अनशन खत्म: केंद्र सरकार से होगी बातचीत, हाईकोर्ट में दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी; देखें Photos

Tue, 22 Oct 2024 02:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गृह मंत्रालय की ओर से 3 दिसंबर को लद्दाख की मांगों पर बातचीत शुरू करने के आश्वासन के बाद सोमवार को अनशन समाप्त कर दिया। 
विज्ञापन
1 of 7
सोनम वांगचुक - फोटो : X/@Wangchuk66
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गृह मंत्रालय की ओर से 3 दिसंबर को लद्दाख की मांगों पर बातचीत शुरू करने के आश्वासन के बाद सोमवार को अनशन समाप्त कर दिया। वहीं जंतर मंतर पर अनशन करने की अनुमति मांगने वाले याचिका दिल्ली हाईकोर्ट से वापस ले ली गई है।
विज्ञापन

2 of 7
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म - फोटो : पीटीआई
छह अक्तूबर से दिल्ली के लद्दाख भवन में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के संयुक्त सचिव प्रशांत लोखंडे ने मुलाकात की और उन्हें गृह मंत्रालय का पत्र सौंपा।
विज्ञापन

3 of 7
सोनम वांगचुक - फोटो : X/@Wangchuk66
इसमें कहा गया कि लद्दाख के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के लिए बनी मंत्रालय की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की अगली बैठक 3 दिसंबर को होगी। इसके बाद वांगचुक और उनके समर्थकों ने अपना अनशन तोड़ने का फैसला किया।

4 of 7
सोनम वांगचुक - फोटो : X/@Wangchuk66
हमारी मुख्य अपील का समाधान हुआ यह खुशी की बात है। सोनम वांगचुक ने कहा कि हमारे अनशन के 16वें दिन, मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमारी मुख्य अपील का समाधान हो गया है। अभी, गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव, लद्दाख भवन आए और मुझे पत्र सौंपा।
विज्ञापन

5 of 7
सोनम वांगचुक - फोटो : X/@Wangchuk66
जिसमें कहा गया है कि लेह की सर्वोच्च संस्था और कारगिल में केडीए के बीच केंद्र सरकार के साथ चल रही बातचीत को दिसंबर में शुरू किया जाएगा। आशा है कि यह बातचीत सकारात्मक रहेगी। इसके परिणाम न सिर्फ लद्दाख के लिए बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए होंगे। मैं यह भी   उम्मीद करता हूं कि इस मुद्दे पर दूसरा अनशन न करना पड़े।
विज्ञापन

6 of 7
सोनम वांगचुक - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट को दी जानकारी
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को हाईकोर्ट को जानकारी दी कि जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और लद्दाख के उनके सहयोगियों ने चर्चा के बाद अपना विरोध और अनशन खत्म कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोनम वांगचुक - फोटो : X @ANI
दिल्ली हाईकोर्ट से वापस ली याचिका
लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और अन्य को राजधानी में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने की मांग वाली याचिका मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट से वापस  ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें