फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर के घर में चोरी: कोठी में काम करने वाली नर्स और उसके पति ने ही की थी 2.41 करोड़ की सेंधमारी, ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 13 Apr 2022 03:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी नर्स की पहचान अपर्णा रुथ विल्सन के रूप में हुई है और वह सोनम की ददिया सास की देखभाल के लिए रखी गई थी। अपर्णा का पति नरेश कुमार सागर शकरपुर के एक निजी फर्म में अकाउंटेंट है।
विज्ञापन
सोनम कपूर अपने पति व सास ससुर के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के घर से 2.41 करोड़ रुपये की ज्वेलरी व नकदी चुराने के मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि अभिनेत्री के घर से चोरी वहां काम करने वाली नर्स ने अपने पति के साथ मिलकर की थी। सोनम कपूर की ददिया सास ने तुगलक रोड थाने में इसकी शिकायत दी थी।

विज्ञापन


आरोपी नर्स की पहचान अपर्णा रुथ विल्सन के रूप में हुई है और वह सोनम की ददिया सास की देखभाल के लिए रखी गई थी। अपर्णा का पति नरेश कुमार सागर शकरपुर के एक निजी फर्म में अकाउंटेंट है। यह चोरी 11 फरवरी को हुई थी और इसे लेकर एफआईआर 23 फरवरी को दर्ज कराई गई थी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि चोरी की गई नकदी और गहने अभी बरामद होने बाकी हैं।

मामला चूंकि बेहद हाईप्रोफाइल था तो नई दिल्ली जिले की वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए कई टीमों का गठन कर दिया था। घर में 25 नौकर, 9 केयर केटर के अलावा चालक और माली व अन्य कर्मचारी भी काम करते हैं। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही थी। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई थी। यह मामला मीडिया में अप्रैल में सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमृता शेरगिल मार्ग पर है सोनम का ससुराल 

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार सोनम कपूर का ससुराल 22 अमृता शेरगिल मार्ग पर है। यहां पर उनकी ददिया सास सरला अहूजा(86), बेटे हरीश अहूजा व बहु प्रिया अहूजा के साथ रहती हैं।

सरला अहूजा मैनेजर रितेश गौरा के साथ 23 फरवरी को तुगलक रोड थाने पहुंची और शिकायत दी कि उनके कमरे की अलमारी से 2.41 लाख रुपये की ज्वेलरी व एक लाख रुपये नकद चोरी हो गए हैं। उन्होंने 11 फरवरी को अलमारी को चेक किया तो ज्वेलरी व नकदी गायब थी। सरला अहूजा ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्होंने करीब दो वर्ष पहले ज्वेलरी को चेक किया था, तब अलमारी में रखी हुई थी।
 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार घर में करीब 25 नौकर व 9 केयर टेकर हैं। सभी से पूछताछ की गई तब जाकर पुलिस को आरोपियों का पता लगा। पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए फॉरेंसिक साइंस की मदद भी ली। 

पुलिस ने एक वर्ष का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जिसमें उसके हाथ कई सबूत लगे। तुगलक रोड थाने की कई पुलिस टीमें मामले की जोर-शोर से तलाश कर रही थीं।  सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा अपने चाचा सुनील के साथ कैलिफोर्निया में रहते हैं। वह अक्सर आते-जाते रहते हैं। पीड़ित परिवार की साईं एक्सपोर्ट नाम की कपड़ों की कंपनी है।

ऐसे शुरू हुआ आहूजा परिवार का कपड़ों का व्यवसाय
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरला अहूजा वर्ष 1961 में लेडीज गारमेंट्स की सिलाई मशीन से सिलाई करती थीं। एक बार उन्होंने लेडीज कपड़ा सिला था। ये कपड़ा किसी ग्राहक को बहुत पसंद आया था। बताया जा रहा है कि उस ग्राहक ने चार लेडीज गारमेंट्स और सिलवाए। बताया जा रहा है कि इसके बाद सरला अहूजा का कपड़ों का व्यवसाय चल पड़ा। आज उनका पूरे विश्व में कपड़ों का व्यवसाय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें