फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है डॉन, जिन पर विधायक की गर्भवती पत्नी पर हमले का आरोप

विज्ञापन
1 of 10
अपनी पत्नी से संबंधों में तल्खी को लेकर विवादों में रहे सोमनाथ भारती का कुत्ता डॉन फिलहाल चर्चा में है। कुत्ते पर आरोप है कि जब सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका गर्भवती थीं उस दौरान डॉन ने उन पर हमला किया था। लिपिका का आरोप है कि इस हमले में उनकी जान जा सकती थी।
विज्ञापन

ये है डॉन, जिन पर विधायक की गर्भवती पत्नी पर हमले का आरोप

2 of 10
सोमनाथ के कुत्ते का नाम भले ही डॉन है, लेकिन उसकी प्रजाति का नाम लैब्राडोर है और उसकी उम्र फिलहाल 12 साल है। विशेषज्ञों के मुताबिक इन प्रजाति के कुत्तों की उम्र सामान्यतः 12 से 15 साल ही होती है।
विज्ञापन

ये है डॉन, जिन पर विधायक की गर्भवती पत्नी पर हमले का आरोप

3 of 10
यानि 35 किलो का डॉन अब बुढ़ापे की ओर अग्रसर है और जिंदगी के अंतिम पड़ाव पर है। मालवीय नगर में सोमनाथ के घर के आस-पास रहने वालों का कहना है कि डॉन अक्सर बिना किसी रस्सी के ही घूमता-फिरता है लेकिन उसने कभी किसी पर हमला नहीं किया।

ये है डॉन, जिन पर विधायक की गर्भवती पत्नी पर हमले का आरोप

4 of 10
बता दें कि पत्नी से मारपीट मामले में फंसे दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती बीती मंगलवार रात करीब 2 बजे दिल्ली के द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन पहुंचे थे उनके साथ उनका लैब्रडॉर कुत्ता डॉन भी मौजूद था।
विज्ञापन

ये है डॉन, जिन पर विधायक की गर्भवती पत्नी पर हमले का आरोप

5 of 10
गौरतलब है कि सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका ने उनके खिलाफ द्वारका पुलिस स्टेशन में घरेलू हिंसा समेत दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

ये है डॉन, जिन पर विधायक की गर्भवती पत्नी पर हमले का आरोप

6 of 10
लिपिका ने भारती पर धोखाधड़ी और घरेलू हिंसा का तो आरोप लगाया ही है साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि 3 मार्च 2013 को जब वह सात महीने की प्रेग्नेंट थीं सोमनाथ ने उन पर अपना कुत्ता छोड़ दिया था। जिसने उनके पेट पर हमला किया था।
विज्ञापन

ये है डॉन, जिन पर विधायक की गर्भवती पत्नी पर हमले का आरोप

7 of 10
माना जाता है कि इस आरोप की सफाई के लिए ही वो अपने कुत्ते को लेकर थाने पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस उन्हें कई दिनों से ढूंढ रही थी और उनकी तलाश में दिल्ली सहित ‌‌आगरा में भी पुलिस ने छापे मारे थे।

ये है डॉन, जिन पर विधायक की गर्भवती पत्नी पर हमले का आरोप

8 of 10
भारती ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश हो रही है और गलत धाराएं लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो पार्टी से दुखी हैं तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है।

ये है डॉन, जिन पर विधायक की गर्भवती पत्नी पर हमले का आरोप

9 of 10
उन्होंने कहा कि आखिर पार्टी को क्या पता कि मेरे और मेरी पत्नी के बीच क्या चल रहा है। ये मेरा व्यक्तिगत मामला है। इसके साथ ही सोमनाथ ने बताया कि वो केजरीवाल से नहीं मिले हैं और मिलेंगे भी नहीं। वो पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और हमारे आदर्श हैं उन्हें इस मामले में नहीं घसीटा जाना चाहिए।
विज्ञापन

ये है डॉन, जिन पर विधायक की गर्भवती पत्नी पर हमले का आरोप

10 of 10
भारती ने कहा कि उन्होंने डीसीपी को फोन कर जांच में सहयोग देने की बात कही है। तब डीसीपी ने कहा था कि इसकी जरूरत नहीं है और कोर्ट ने भी ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें