फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात दो बजे कुत्ते के साथ थाने में हाजिर हुए भारती

विज्ञापन
1 of 6
पत्नी से मारपीट करने के मामले में फंसे दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती बीती रात करीब 2 बजे दिल्ली के द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन पहुंचे। यहां वो अकेले नहीं अपने लैब्रडॉर कुत्ते डॉन के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन

रात दो बजे कुत्ते के साथ थाने में हाजिर हुए भारती

2 of 6
गौरतलब है कि सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका ने उनके खिलाफ द्वारका पुलिस स्टेशन में घरेलू हिंसा समेत दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

रात दो बजे कुत्ते के साथ थाने में हाजिर हुए भारती

3 of 6
लिपिका ने उनपर कुत्ते से कटवाने का भी आरोप लगाया था और इसीलिए वो भारती अपने कुत्ते को लेकर थाने पहुंचे थे। इन्हीं आरोपों के चलते दिल्ली पुलिस उन्हें कई दिनों से ढूंढ रही थी और वो फरार चल रहे थे।

रात दो बजे कुत्ते के साथ थाने में हाजिर हुए भारती

4 of 6
न्यूज चैनल पर चल रही खबरों के अनुसार भारती ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश हो रही है और गलत धाराएं लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो पार्टी से दुखी हैं तो उन्होंने कहा कि नहीं।
विज्ञापन

रात दो बजे कुत्ते के साथ थाने में हाजिर हुए भारती

5 of 6
उन्होंने कहा कि आखिर पार्टी को क्या पता कि मेरे और मेरी पत्नी के बीच क्या चल रहा है। ये मेरा व्यक्तिगत मामला है। इसके साथ ही सोमनाथ ने बताया कि वो केजरीवाल से नहीं मिले हैं और मिलेंगे भी नहीं। वो पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और हमारे आदर्श हैं उन्हें इस मामले में नहीं घसीटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात दो बजे कुत्ते के साथ थाने में हाजिर हुए भारती

6 of 6
भारती ने कहा कि उन्होंने डीसीपी को फोन कर जांच में सहयोग देने की बात कही है। तब डीसीपी ने कहा था कि इसकी जरूरत नहीं है और कोर्ट ने भी ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है। भारती ने कहा कि एक तरफ तो आप मुझे ढूंढ रहे हैं और दूसरी तरफ कह रहे हैं जांच में शामिल होने की जरूरत नहीं है। इस तरह क्या पुलिस अपनी ताकत का मिसयूस कर रही है। भारती ने आगे कहा कि उन्होंने कुत्ते की डिमांड करी, साथ लाया हूं। रख लीजिए जांच कीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें