दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को कुछ जगह भारी बारिश हुई तो कुछ जगह बूंदाबांदी भी नहीं हुई।
विज्ञापन
2 of 8
दिल्ली एनसीआर में बारिश
- फोटो : विवेक निगम
दिल्ली के पूसा केंद्र पर 57 मिमी, नजफगढ़ में 26 मिमी, पीतमपुरा में 22 मिमी और फरीदाबाद में 8 मिमी बारिश हुई तो गुड़गांव और नोएडा के केंद्र पर दिन में बारिश दर्ज ही नहीं की गई।
विज्ञापन
3 of 8
दिल्ली एनसीआर में बारिश
- फोटो : विवेक निगम
अधिकतम तापमान दिल्ली में सामान्य से 2 डिग्री नीचे 35 डिग्री दर्ज हुआ तो नोएडा में 35.7 डिग्री व फरीदाबाद में 33.8 डिग्री सेल्सियस।
4 of 8
दिल्ली एनसीआर में बारिश
- फोटो : विवेक निगम
मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक यूपी के हरदोई में 110 मिमी, लखीमपुर खीरी में 60 मिमी और कानपुर में 50 मिमी बारिश हुई तो उत्तराखंड के पंत नगर में भी 50 मिमी बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन
5 of 8
दिल्ली एनसीआर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सबसे अधिक मध्य प्रदेश के सतना में 240 मिमी बारिश हुई। इसके बावजूद पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम यूपी, हरियाणा व दिल्ली न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
6 of 8
दिल्ली एनसीआर में बारिश
- फोटो : विवेक निगम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 10-11 जुलाई को उत्तराखंड व पश्चिम यूपी, 11 जुलाई को राजस्थान में कुछ जगह 204 मिमी से ज्यादा बारिश और 12 जुलाई को हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
7 of 8
दिल्ली एनसीआर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने 13 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में दोपहर बाद शाम को या रात को हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।