फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी के साथ-साथ गर्मी और मच्छरों से भी राहत देगी यह सोलर लाइट, नेटवर्क मिलते ही बजेगा एफएम 

Sun, 17 Nov 2019 02:01 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
LED - फोटो : अमर उजाला
यदि आप एडवेंचर ट्रिप या पिकनिक पर जा रहे हैं तो सोलर एलईडी आपके बहुत काम आएगी। रात के समय जहां आपको रोशनी मिलेगी वहीं इसके साथ जुड़ा पंखा आपको गर्मी से निजात दिलाएगा। इसमें लगा ‘एफएम’ संगीत सुनाकर आपका दिल भी बहलाएगा। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मॉर्ट में लगे एलईडी एक्सपो में शनिवार को ग्लो ग्रीन कंपनी ने बिजली और सौर ऊर्जा से चलने वाला उत्पाद उतारा।
विज्ञापन

2 of 7
LED - फोटो : अमर उजाला
कंपनी के कार्यकारी निदेशक नवीन मिंडा ने बताया कि कंपनी का यह खास उत्पाद है। सौर ऊर्जा का 15 वाट का पैनल एक बार चार्ज होने पर आपको छह से सात घंटे तक रोशनी के साथ ठंडी हवा भी दिलाएगा। कंपनी ने इसकी कीमत करीब 3500 रुपये रखी है। एडवेंचर ट्रिप या पिकनिक पर जाने वालों के लिए यह बहुत उपयोगी है। नवीन ने बताया कि जिन स्थानों पर नेटवर्क उपलब्ध होगा, वहां इससे एफएम पर संगीत भी सुन सकते हैं। इसे सूर्य की रोशनी और बिजली दोनों से चार्ज किया जा सकता है। इसमें एक ट्यूब लाइट अलग से दी गई है जिसे तार की सहायता से लगाया जा सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
LED - फोटो : Amar Ujala
30 रंग बदलती है रिमोट से चलने वाली एलईडी
एलईडी एक्सपो में रंगों के 30 शेड बदलने वाली एलईडी लोगों के बीच आकर्षक का केंद्र बनी हुई है। लीटोमेटिक कंपनी के निदेशक राज कोठारी ने बताया कि एलईडी लाइट के संग एक रिमोट दिया गया है, जो रंगों के शेड बदलने के साथ-साथ इसे ऑन-ऑफ करने की सुविधा भी देता है। 

चीन को भी पछाड़ रही भारत में बनी सस्ती एलईडी
भारत में एलईडी लाइट की एक कंपनी कीमत के मामले में चीन में बने उत्पादों को भी मात दे रही है। कंपनी ने मेड इन इंडिया के तहत सस्ते और बेहतर गुणवत्ता वाले एलईडी उपकरण देश के बाजार में उतारे हैं। एलईडी एक्सपो में क्रिसेन्ट लाइटिंग कंपनी ने अपनी ट्यूब लाइट, फ्लड लाइट और स्ट्रीट लाइट आदि प्रदर्शित की हैं।

4 of 7
LED - फोटो : अमर उजाला
सीईओ संजय चौधरी ने बताया कि कंपनी ने अपना साफ्टवेयर विकसित किया है, जिसमें स्मार्ट लाइट सेंटर बनाया गया है। देश में बहुत सी कंपनियां जो स्मार्ट लाइट बना रही हैं, उनके साफ्टवेयर दूसरे देशों से संचालित होता है। यदि उनका कंपनी से विच्छेदन हो जाता है तो पूरी कंपनी ठप पड़ जाएगी और उपभोक्ताओं पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि देश में लोगों को चीन से आयात होने वाली एलईडी से सस्ती लाइट उपलब्ध कराने के लिए बीटीसी (बीट टू चाइना) लाइट तैयार की है। 
विज्ञापन

5 of 7
LED - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि कंपनी के कुछ विशेष उत्पाद चीन के उत्पादों से करीब 10 प्रतिशत तक सस्ते हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट लाइट में ऐसे सेंसर लगाए गए हैं जिनसे सूर्य निकलने के साथ ही लाइट बंद हो जाती है और शाम होते ही अपने आप जल जाती है। भारतीय रेलवे ने कंपनी को पांच हजार लाइट तैयार करने का ऑर्डर भी दिया है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में चल रही प्रतिस्पर्धा को देखते हुए कंपनी और बेहतर उत्पाद तैयार करने के प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि तेज लाइट से आंखों को नुकसान पहुंचता है, कंपनी ऐसी लाइट तैयार करने का प्रयास कर रही है जिससे आंखों को नुकसान न हो। 
विज्ञापन

6 of 7
LEDLED - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा। पिछले कुछ वर्षों में मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। इनसे बचने के लिए लोग मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती, मॉस्किटो रेपलेंट (मच्छर रोधक यंत्र) आदि का प्रयोग करते हैं, लेकिन यह मानव शरीर को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए आईआईटी के पूर्व छात्रों ने मिलकर एक स्टार्टअप कंपनी बनाई और एक मच्छर भगाने वाली एलईडी ट्यूब लाइट तैयार की है। इसकी खासियत यह है कि यह मच्छरों को दस फुट दूर रखती है। नॉलेज एक्सपो सेंटर एंड मॉर्ट में लगे एलईडी एक्सपो में यह एलईडी ट्यूब लाइट आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
LED - फोटो : अमर उजाला
फोरस कंपनी के मैनेजर सेल्स चंदन गुप्ता ने दावा किया कि भारत की यह पहली कंपनी है जिसने मच्छरों को दूर रखने वाली एलईडी ट्यूब लाइट तैयार की है। यह नीले रंग की किरणें फेंकती है। इसकी रोशनी के प्रभाव से मच्छर दूर भाग जाते हैं। काम करते समय इसकी रोशनी को तेज और रात में सोते समय कम कर नाइट लैंप की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 5 से 40 वाट तक की क्षमता में उपलब्ध इस एलईडी ट्यूब लाइट से निकलने वाली किरणों का लोगों पर कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है। यह कंपनी की रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम (आईआईटी के पूर्व छात्रों) की नई खोज है। इसकी एक और खासियत है कि यह हाई वोल्टेज में भी सुरक्षित रहकर कार्य करती है। बाजार में इसकी कीमत करीब 500 रुपये तक रखने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें