फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 साल बाद बन रहा सूर्यग्रहण का अद्भुत संयोग, भूलकर भी न करें ये 11 काम

Sat, 20 Jun 2020 05:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 6
सूर्यग्रहण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञान सूर्य या चंद्र ग्रहण को खगोलीय विषय मानता है। मगर, ज्योतिष में ग्रहण का बहुत महत्व है। ज्योतिषविदों का कहना है कि साल का पहला सूर्यग्रहण 21 जून को लगने जा रहा है। इस दौरान ग्रहण के समय ग्रह एवं नक्षत्रों का ऐसा अद्भुत संयोग बनने जा रहा है, जो पिछले 500 साल बाद बन रहा है। वहीं, 19 साल पूर्व भी 21 जून को सूर्यग्रहण पड़ा था। इस ग्रहण से राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। साथ ही दान करने से संबंधित को पुण्य लाभ मिलेगा। जानिए इस दौरान कौन से 11 काम नहीं करने चाहिए....
विज्ञापन

2 of 6
सूर्यग्रहण - फोटो : अमर उजाला।
इस बार साल के सबसे बडे़ दिन 21 जून को दुर्लभ खगोलीय घटना होगी। ज्योतिषाचार्य गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस्या यानी रविवार 21 जून को खंडग्रास सूर्यग्रहण (चूड़ामणि) लगेगा। इस योग में स्नान-दान का पुण्य फल प्राप्त होता है। यह सूर्यग्रहण पूरे देश में दिखाई देगा। सूर्यग्रहण पर ग्रहों की ऐसी स्थिति 500 सालों से नहीं बनी है। इस सूर्यग्रहण के समय छह ग्रह वक्री रहेंगे। यह स्थिति देश और दुनिया के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
सूर्यग्रहण - फोटो : सोशल मीडिया
बताया कि 21 जून को सुबह 10.30 बजे से सूर्यग्रहण दिखाई देगा। ग्रहण का मोक्ष दोपहर 02.04 बजे तक होगा। ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक लग जाएगा। सूतक 20 जून को रात 10.30 बजे से शुरू होगा, इस दौरान मठ-मंदिर के कपाट भी बंद हो जाएंगे। साथ ही सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर आ जाएगा। वहीं, 21 जून का दिन साल का सबसे बड़ा दिन भी होगा।

4 of 6
सूर्यग्रहण - फोटो : अमर उजाला।
राशियों पर पड़ेगा अलग-अलग प्रभाव
पंडित करुणानिधि भारद्वाज ने बताया कि यह सूर्यग्रहण राहु से ग्रस्त है। मिथुन राशि में राहु सूर्य व चंद्रमा को पीड़ित कर रहा है। मंगल जल तत्व की राशि मीन में है और यह मिथुन राशि के ग्रहों पर दृष्टि डाल रहा है। इस दिन बुध, गुरू, शुक्र और शनि वक्री रहेंगे। राहु और केतु हमेशा वक्री रहते हैं। इन छह ग्रहों की स्थिति के कारण यह सूर्यग्रहण विभिन्न राशियों के लिए खास रहेगा। बताया कि मिथुन राशि वाले यह सूर्य ग्रहण न देखें। ग्रहण देखने पर संबंधित को नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही वृष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए इस बार का सूर्यग्रहण अशुभ रहेगा। वहीं, मेष, मकर, कन्या और सिंह राशि वालों के लिए यह सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
सूर्यग्रहण - फोटो : अमर उजाला।
राशियों पर प्रभाव
शुभ- मेष, सिंह, कन्या और मकर
मध्यम- वृष, मिथुन, धनु और कुंभ
अशुभ- कर्क, वृश्चिक और मीन (वृश्चिक राशि वालों को विशेष सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी)
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूर्यग्रहण - फोटो : ANI
यह बरतें सावधानी, न करें ये 11 काम
-ज्योतिषाचार्य के अनुसार ग्रहण के समय घर से बाहर न निकलें।
-तीर्थ स्थल पर न जा सकें तो ग्रहण से पहले घर में ही पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं।
-ग्रहण के दौरान सोना,
-यात्रा करना,
-तिनका तोड़ना,
-बाल और नाखून काटना,
-कपड़े धोना और सिलना,
-दांत साफ करना,
-भोजन करना,
-घुड़सवारी,
-गाय-भैंस का दूध निकालना वर्जित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें