फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

"पाकिस्तान वाली गली" से आई पीएम मोदी को गुहार, हमें नहीं मिल रहा रोजगार, करें बेड़ापार

Wed, 31 Jul 2019 02:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : ani
ग्रेटर नोएडा में एक जगह है जिसका नाम इतना अजीब है कि यहां रहने वालों ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि वह इस जगह का नाम बदलें। उनका कहना है कि इस जगह के नाम की वजह से यहां रहने वाले सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का उपभोग नहीं कर पाते।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : ani
गौरतलब है कि इस जगह का नाम "पाकिस्तान वाली गली" है। ग्रेटर नोएडा में स्थित इस जगह का ये नाम इसलिए पड़ा क्योंकि विभाजन के दौरान कुछ लोग पाकिस्तान से आकर यहां बस गए थे। हालांकि यहां रहने वालों का कहना है कि अगर उनके पूर्वज पाकिस्तान से यहां आकर बस गए तो यह उनकी गलती नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : ani
एक स्थानीय निवासी का कहना है कि, "हम भारतीय हैं। पाकिस्तान से बहुत समय पहले हमारे सिर्फ चार पूर्वज आए थे। लेकिन आज भी हमारे आधार कार्ड तक में "पाकिस्तान वाली गली" लिखा है। हम इस देश का हिस्सा हैं तो क्यों हमें पाकिस्तान के नाम पर अलग किया जा रहा है।"

4 of 5
भूपेश कुमार - फोटो : ani
अपनी आपबीती बताते हुए एक शख्स ने कहा कि हम लोग अपने बच्चों के लिए शिक्षा और रोजगार चाहते हैं। यहां रहने वाले भूपेश कहते हैं कि, "अपना आधार कार्ड दिखाने के बाद हमें रोजगार भी नहीं मिलता। हम अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च करते हैं लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिलता। हम लोग बहुत परेशान हैं। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विनती करते हैं कि इस कॉलोनी का नाम बदलें और हमें रोजगार दें।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : ani
एक अन्य निवासी का कहना है कि, "लोग हमारे साथ ऐसा बर्ताव करते हैं जैसे कि हम किसी और देश के रहने वाले हैं। यह सब इसलिए है क्योंकि इस गली का नाम "पाकिस्तान वाली गली" है। हमें मोदी जी से उम्मीद है कि वह निश्चित ही हमारी आवाज सुनेंगे और कोई कार्रवाई करेंगे।" गौरतलब है कि इस कॉलोनी में 60-70 घर हैं और यहां रहने वाले चाहते हैं कि सरकार इस गली का नाम बदले, ताकि वो अपने ही देश में अलग-थलग न महसूस करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें