फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई यात्रा करने वालों के लिए बुरी खबर, एयरपोर्ट जाने से पहले जरूर लें ये जानकारी

Wed, 08 Nov 2017 10:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
smog at igi - फोटो : ANI
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार की सुबह जहरीली स्मॉग के साथ हुई। इसका सीधा असर हवाई अड्डे से आने-जाने वाले वाहनों पर भी पड़ा। धुंध के चलते आईजीआई एयरपोर्ट पर तीन में से केवल एक ही रनवे का इस्तेमाल मुमकिन था जिसने विमानों की उड़ान को प्रभावित किया।
विज्ञापन

2 of 6
smog
कई विमान तो दो घंटे की देरी से उड़ान भर सके। घने धुंध की वजह से सुबह के समय आईजीआई एयरपोर्ट के सबसे छोटे रनवे संख्या 9/27 का इस्तेमाल ही नहीं हो सका। इसके चलते केवल रनवे संख्या 10/28 का ही इस्तमाल किया जा रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
demo pic
बता दें कि तीसरे रनवे 11/29 को निर्माण कार्य के चलते तीन दिन के लिए बंद किया गया है। हालांकि धुंध हटने के बाद दूसरे रनवे को खोल दिया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह सात से आठ बजे के बीच दृश्यता केवल 200 मीटर ही रही।

4 of 6
flights
लगभग 11 बजे दृश्यता बेहतर हुई। जेट एयरवेज ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की वजह से अगले 1500 घंटों में आईजीआई से उड़ाने भरने वाले विमानों के समय में 90 मिनट की देरी हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
demo pic
वहीं, विस्तारा एयरवेज ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली से आने-जाने वाली फ्लाइट्स में लगभग 2 घंटे की देरी हो सकती है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका कारण रनवे का बंद होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
flight - फोटो : getty images
बहरहाल, एक तरफ धुंध ने दिल्ली आने और जाने वाले लोगों की हवाई यात्रा में अड़चन पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है तो वहीं, दूसरी ओर रनवे पर निर्माण कार्य ने भी मुश्किलें पैदा कर दी हैं। बता दें कि अब आईजीआई हवाई अड्डे पर तीन दिन के लिए 1100 फ्लाइट के बदले 800 फ्लाइट प्रति घंटे का ही संचालन संभव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें