दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा से दिक्कतें दिन प्रतिदिन बढ़ रहीं हैं। क्षेत्र की आज के समय में सबसे बड़ी समस्या धुंध ही है। पूरा दिल्ली-एनसीआर घने धुंध में डूबा हुआ है। यह एक चिंताजनक बात है। जानें दिल्ली-एनसीआर के लोगों को किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है...
विज्ञापन
2 of 5
smog in delhi
- फोटो : vivek nigam
दिल्ली : मंगलवार को साल का सबसे बड़ा स्मॉग राजधानी को देखने को मिला। सुबह उठते ही लोगों के घरों में स्मॉग हवा के साथ घुसता दिखाई दिया तो लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। एक तरफ प्रदूषण की वजह से राजनीतिक गलियारों में हंगामा शुरू हुआ तो दूसरी ओर दिल्ली वालों ने अपनी भड़ास सोशल मीडिया पर निकाली। किसी ने सरकार तो किसी ने लोगों को ही प्रदूषण का जिम्मेदार ठहराया। कई लोगों ने ट्विटर पर यह तक कह डाला कि सोमवार रात दिवाली होने की वजह से लोगों ने पटाखे चलाए थे, जिसकी वजह से प्रदूषण बढ़ गया। यह एक प्रकार का तंज कसा गया था। सोशल मीडिया पर पिछले करीब 12 घंटों से हैश स्मॉग टॉप पर ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
smog in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद : मंगलवार को दिनभर स्मॉग छाए रहने से शहर की हवा और जहरीली हो गई। प्रदूषण के लिहाज से मंगलवार का दिन सबसे खराब दर्ज किया गया। सुबह के समय विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम होने से हाईवे और बाईपास रोड पर वाहनों की रफ्तार मंद रही। लोग सूरज की किरणों को देखने के लिए तरस गए। प्रदूषण से आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और सिरदर्द जैसी समस्या से शहरवासी परेशान रहे।
4 of 5
smog in noida
- फोटो : rajan rai
नोएडा : यह खबर आपको डराने के लिए नहीं, बल्कि सावधान करने के लिए है। शहर में इन दिनो हर ओर स्मॉग की परत जमी है। आब-ओ-हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों के लिए तो यह खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है। कई दिन से शहर में वायु प्रदूषण में तेजी से इजाफा हुआ है। वायु प्रदूषण कम करने के इंतजाम तेजी के साथ नहीं किए गए तो हवा में मिश्रित जहरीले तत्व हर किसी को सांस का रोगी बना देंगे।
गुरुग्राम : ठंड शुरू होने के साथ ही साइबर सिटी स्मॉग की घनी चादर में लिपट गई है। मंगलवार को दिन भर धुंध छाई रही। प्रदूषक तत्वों के कारण हवा बेहद प्रदूषित हो गई है। वायु में पीएम-2.5 का स्तर 366 प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया, जो सामान्य से सात गुणा से अधिक है। बेहद खराब होती हवा में लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक साइबर सिटी में स्मॉग छाया रहेगा। हवा की गति बहुत धीमी होने और तापमान में गिरावट की वजह से प्रदूषक तत्व वायुमंडल की निचली परत पर तैर रहे हैं। इससे घने स्मॉग की स्थिति बनी हुई है।