सोमवार को एसडीएम कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक सांप वहां घुस गया। डर के मारे भीड़ कार्यालय के अंदर घुस गई। सांप के फाइलों के पीछे छिप जाने के चलते पूरा कार्यालय खाली करवा दिया गया। इसकी सूचना वन्य जीव संरक्षण विभाग को दी गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
snake in sdm office
- फोटो : अमर उजाला
45 मिनट बाद पहुंची टीम ने 10 मिनट में ही सांप को ढूंढकर काबू कर लिया। सोमवार को दफ्तर खुलने के बाद फरियादी अपनी फरियाद लेकर एसडीएम भारत भूषण गोगिया के पास पहुंचे थे। इस दौरान एक महिला भी यहां आई थी। बताया जा रहा है कि महिला किसी ग्रामीण क्षेत्र से आई थी। करीब साढ़े 12 बजे महिला एसडीएम से मिलने के लिए भीड़ में खड़ी थी।
विज्ञापन
3 of 5
snake in sdm office
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उसकी शॉल बार-बार सरक रही थी। भारी लगने के कारण उसने शॉल को जोर से झटका दिया, इस पर शॉल में छिपा सांप नीचे गिर गया। सांप तेजी से एसडीएम कार्यालय के अंदर घुस गया। यहां सांप को देखकर लोगों की चीख निकल गई। इस पर गेट पर खड़े लोग कार्यालय के अंदर घुस गए और एसडीएम को इसकी सूचना दी।
4 of 5
snake in sdm office
- फोटो : अमर उजाला
सांप तेजी से फाइलों के बीच में घुस गया। जिस पर एसडीएम ने सभी को कार्यालय से बाहर कर दिया और इसकी सूचना वन्य जीव संरक्षण विभाग को दी। करीब 45 मिनट बाद पहुंची टीम ने फाइलें हटाकर करीब 10 मिनट में सांप को पकड़ लिया। सांप को वन्य जीव संरक्षण विभाग के अधिकारी हेमंत के साथ पहुंचे समाजसेवी अनिल गंडास ने काबू किया।
उन्होंने बताया कि यह सांप कॉमन क्रैट प्रजाति का है। इसकी लंबाई करीब ढाई फीट है। सर्दी के मौसम में सांप छिप जाते हैं। यह भी छिपने की जगह ढूंढ रहा था ताकि स्वयं को सुरक्षित किया जा सके। यह बेहद ही जहरीली प्रजाति का सांप होता है जिसके काटने का किसी को भी पता नहीं लगता। इसे काबू करने के बाद देर शाम अरावली के जंगलों में छोड़ दिया गया।