फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के पंडालों में जमकर खेला गया 'सिंदूर', लोगों ने मां से की फिर आने की प्रार्थना

Fri, 19 Oct 2018 04:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sindoor khela - फोटो : kumar sanjay, amar ujala
देशभर में नवरात्रि का त्योहार जोरों शोरों से मनाया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली के पंडालों में जमकर सिंदूर खेला जा रहा है। ये परंपरा बंगाल की है। बंगाल के लोग दशमी के दिन दुर्गा मां के विसर्जन से पहले जमकर सिंदूर खेलते हैं। 

(सभी फोटोज- कुमार संजय, अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन

2 of 5
sindoor khela - फोटो : Kumar Sanjay
इनका मानना होता है कि दुर्गा पूजा के समय मां 10 दिनों के लिए अपने मायके आती हैं। ऐसे में लोग जगह-जगह पंडाल लगाकर इनकी पूजा अर्चना करते हैं। सिंदूर खेलने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sindoor khela - फोटो : kumar sanjay, amar ujala
लोग 9 दिनों तक मां दुर्गा की खूब सेवा करते और फिर 10वें दिन लोग उन्हें सजा धजाकर सिंदूर लगाकर ससुराल के लिए विदा करते हैं। इस दिन शादी शुदा औरतों में सिंदूर खेलने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि सिंदूर खेलने से सुहाग की आयु लंबी होती है।

4 of 5
sindoor khela - फोटो : kumar sanjay, amar ujala
नवरात्रि के दशमी के दिन मां दुर्गा का विसर्जन किया जामा है। इससे पहले उन्हें पूरी तरह से सजाया जाता और सिंदूर लगाया जाता है। इसके बाद मिठाई का भोग लगाकर लोगों में बांटा जाता है। इसके बाद शादी शुदा औरतें आपस में सिंदूर खेलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sindoor khela - फोटो : kumar sanjay, amar ujala
सिंदूर खेलने के बाद मां दुर्गा को विसर्जन के लिए ले जाया जाता है। इस लोग जमकर नाचते झूमते हैं और मां दुर्गा को विदाई देते हैं। साथ ही अगले साल फिर से आने की प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें