फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 टुकड़ों में से करीब 13 मिले: डेटिंग एप के जरिए दोस्ती फिर लिव इन, शक और कत्ल की भयानक कहानी

Tue, 15 Nov 2022 12:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में लिव इन पार्टनर की हत्या मामले में महरौली पुलिस ने आरोपी आफताब को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि श्रद्धा वालकर के शव के टुकड़ों को ढूंढा जा सके और पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस को सोमवार शाम तक शव के 35 टुकड़ों में से करीब 13 मिल गए हैं। सभी टुकड़े हड्डियों में रूप में मिल रहे हैं। आफताब पुलिस को ये कहकर गुमराह करता रहा कि झगड़ा होने के बाद श्रद्धा छोड़कर चली गई है। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। आफताब को किसी तरह का पछतावा नहीं है। आरोपी युवक का कहना है कि दोनों एक-दूसरे पर संदेह करते थे। उसे शव को ठिकाने लगाने का आइडिया विदेशी क्राइम सीरियल डेक्सटर से आया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि श्रद्धा मलाड़, मुंबई में रहती थी और आफताब भी मुंबई का रहने वाला है। दोनों की बोंबल डेटिंग एप के जरिए दोस्ती हुई थी। 



 
विज्ञापन

3 of 12
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
जल्द ही दोनों में प्यार हो गया और मुंबई में सहमति संबंधों में रहने लगे। कुछ समय बाद ही इनमें झगड़ा हो गया। ये एक-दूसरे पर संदेह करते थे। इस कारण इनमें झगड़ा होता रहता था। 

 

4 of 12
दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इनको लगा कि वह बाहर घूमने जाएंगे तो सब ठीक हो जाएगा। ये हिमाचल प्रदेश घूमने के बाद दिल्ली आ गए। 15 मई को इन्होंने छतरपुर, महरौली में किराए पर कमरा लिया।

 
विज्ञापन

5 of 12
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे दिन ही 18 मई को इनमें झगड़ा हो गया और आफताब ने एक हाथ से श्रद्धा का मुंह दबाया। जब श्रद्धा चिल्लाने लगी तो आरोपी ने दूसरे हाथ से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बाथरूम में रखा।
विज्ञापन

6 of 12
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उसने शव के चापर से करीब 35 टुकड़े किए और फिर फ्रीज में रख दिए। वह रात दो बजे फ्रीज से एक शव का एक टुकड़ा निकलता और महरौली के जंगल में फेंक आता। 

 
विज्ञापन

7 of 12
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
घर में हमेशा अगरबत्ती जलाकर रखता था
आरोपी आफताब को पता था कि शव को घर में रखने से बदबू आएगी। इस कारण वह घर में हमेशा अगरबत्ती जलाकर रखता था। इसके अलावा उसे रूम फ्रेशनर भी इस्तेमाल करता था। इस तरह उसने करीब 22 दिन में काफी रूम फ्रेशनर खाली कर दिए थे।

 

8 of 12
आरोपी आफताब ने इसी फ्रिजर का किया इस्तेमाल - फोटो : अमर उजाला
फ्लैट में एक और लड़की आती थी
पुलिस को जांच में पता लगा है कि आफताब के फ्लैट में एक और लड़की आती-जाती थी। दूसरी लड़की ने श्रद्धा की मौत के बाद आफताब के पास आना शुरू किया था। मगर आरोपी ने दूसरी लड़की को श्रृद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज में रखे होने का पता नहीं लगने दिया था। जब उसने शव के टुकड़े ठिकाने लगा दिए तो फ्लैट बदल लिया था।

 

9 of 12
आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
शादी के लिए तैयार नहीं थे मृतका के परिजन
आफताब दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है। इस कारण मृतका के परिजनों ने शादी करने की अनुमति नहीं दी थी। इस कारण दोनों ही मुंबई में सहमति संबंधों में रहने लगे थे। ये भी आरोप है कि आरोपी श्रद्धा के साथ मारपीट करता था। 

 

10 of 12
जंगल में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एक बार विकास वाकर श्रद्धा को लेने दिल्ली आए थे। मगर आरोपी ने माफी मांग ली थी और वह आफताब के पास ही रुक गई थी। मृतका अपने दोस्त लक्ष्मण के संपर्क में थी। वह ही उसके बारे में उसके माता-पिता को जानकारी देता था।

 

11 of 12
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
साइकोलॉजिकल थ्रिलर शो है डेक्स्टर
डेक्स्टर एक अमेरिकी क्राइम ड्रामा और साइकोलॉजिकल थ्रिलर शो है। ये वर्ष 2006 से 2013 के बीच ऑन एयर हुआ था। इसके 8 पार्ट हैं। 

 
विज्ञापन

12 of 12
मृतका श्रद्धा वाकर और हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
इस शो का मुख्य किरदार डेक्स्टर मॉर्गन दिन में पुलिस के लिए फॉरेंसिक टेक्नीशियन के तौर पर काम करता था। जबकि रात को वह सीरियल किलर के तौर पर अपराधियों की हत्या करता था। वह ऐसे अपराधियों की हत्या करता, जिन्हें कानून ने सजा नहीं दी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें