श्रद्धा वालकर हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। श्रद्धा आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) की मारपीट से परेशान थी। इस कारण श्रद्धा उसे छोड़ना चाहती थी। महरौली पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धा व आफताब ने तीन-चार मई को अलग रहने का फैसला किया था। हालांकि ये बात आफताब को अच्छी नहीं लगी थी। उसे लगा कि श्रद्धा किसी और के पास चली जाएगी। पुलिस आफताब की इंटरनेट हिस्ट्री निकाल रही है। पुलिस ने पत्र लिखकर व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल, गूगल पे और पेटीएम समेत कई एप से जानकारी मांगी है।