फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Aftab Case: पॉलीग्राफ-नार्को टेस्ट के बाद भी आफताब के चेहरे पर शिकन नहीं, बोला- मैं कुछ छिपा नहीं रहा

Fri, 02 Dec 2022 03:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
मुंबई की श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला का पोस्ट नार्को टेस्ट हो गया है। पोस्ट नार्को टेस्ट के लिए FSL की टीम दिल्ली की तिहाड़ जेल पहुंची थी। एफएसएल के अधिकारियों ने पोस्ट नार्को टेस्ट करने की सूचना गुरुवार शाम को दी थी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा कारणों की वजह से एफएसएल की चार सदस्यीय टीम और मामले की जांच कर रहे अधिकारी तिहाड़ जेल पहुंचकर आफताब का पोस्ट नार्को टेस्ट किया। वहीं, पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब ने अपने पॉलीग्राफ और नार्को-एनालिसिस टेस्ट और पुलिस पूछताछ के दौरान अपने बयान में कोई बदलाव नहीं किया है। 

 
विज्ञापन

2 of 8
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक, 14 दिनों की पुलिस हिरासत के दौरान आफताब का बयान उसेके पॉलीग्राफ और नार्को एनालिसिस टेस्ट के दौरान पूछे गए सवालों के जवाब के समान है। एक सूत्र ने कहा कि आफताब ने दोनों परीक्षणों के दौरान पूरा सहयोग किया। पूछताछ के दौरान पुलिस द्वारा पूछे गए सवालों के उसने वही जवाब दिए। उसके पॉलीग्राफ और नार्को-एनालिसिस टेस्ट के दौरान बयान में कोई बदलाव नहीं आया।
 
विज्ञापन

3 of 8
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
सूत्र ने कहा कि आफताब ने अपनी प्रेमिका की हत्या करना स्वीकार किया और यह भी स्वीकार किया कि दिल्ली के वन क्षेत्रों में कई जगहों पर शव के टुकड़ों को फेंक दिया।

 

4 of 8
दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, पुलिस को अभी तक श्रद्धा का सिर नहीं मिला है, वह अभी भी शरीर के अन्य हिस्सों के साथ ही सिर की तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि उन्हें अब यकीन हो गया है कि पूनावाला ने पूछताछ के दौरान और बाद में पॉलीग्राफ और नार्को विश्लेषण के दौरान जो कबूल किया वह वही है। 
विज्ञापन

5 of 8
आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक पॉलीग्राफ टेस्ट और नार्को टेस्ट के मिलान के बाद आफताब के जिन जवाबों में अंतर या फिर संदेह लग रहा था। उन सवालों के जवाब एक बार फिर आफताब से लिए गए। सूत्रों के मुताबिक सवाल-जवाब के दौरान आफताब के चेहरे पर कोई भी शिकन नजर नहीं आ रही थी। आफताब ने अधिकारियों से ये भी कहा कि मैं कुछ छुपा नहीं रहा। 

 
विज्ञापन

6 of 8
आरोपी आफताब को जंगल में लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : एएनआई
इससे पहले, गुरुवार को श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला का रोहिणी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में नार्को टेस्ट किया गया।  एफएसएल अधिकारियों व विशेषज्ञों की मौजूदगी में आफताब से कई सवाल-जवाब किए गए। सूत्रों का कहना है कि उससे 50 से अधिक सवाल पूछे गए जिसमें श्रद्धा की हत्या और शव को ठिकाने लगाने समेत कई राज उगलवाने का प्रयास किया गया। एफएसएल सूत्रों ने दावा किया है कि नार्को टेस्ट पूरी तरह सफल रहा। 
 
विज्ञापन

7 of 8
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
अब टेस्ट की रिपोर्ट को तैयार कर सीलबंद लिफाफे में अदालत के सामने पेश कर दिया जाएगा। टेस्ट के बाद आफताब की मेडिकल जांच करवाने और काउंसलिंग के बाद दोपहर के समय वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया। इस दौरान पूरी प्रकिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।
विज्ञापन

8 of 8
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
वहीं, दिल्ली पुलिस ने मुंबई में अभी तक करीबन 20 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इनमें श्रद्धा के दोस्त, माता-पिता और आरोपी के कुछ जानकार शामिल हैं। दिल्ली पुलिस की एक टीम अभी भी मुंबई में है और इस केस संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें