फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफा पत्नी: होटल में गांव के युवक संग इस हाल में मिली बीवी, शादी के बाद ही बन गए अवैध संबंध, की थी लव मैरिज

Fri, 02 Dec 2022 11:11 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 5
गुलावठी थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी को होटल में पकड़ा - फोटो : फाइल फोटो
पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ गुलावठी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी। युवक का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसने एसएसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने गांव निवासी युवती से वर्ष 2017 में लव मैरिज की थी। शादी के बाद कुछ महीने तक सब ठीक ठाक चलता रहा, बाद में उसकी पत्नी के गांव निवासी एक युवक से अवैध संबंध हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
इसका विरोध करने पर पत्नी ने पति के खिलाफ न्यायालय में दो मुकदमे दायर कर दिए। साथ ही अपने बेटे को साथ लेकर मायके चली गई। युवक ने भी पत्नी व बच्चे को वापस लाने की न्यायालय से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

3 of 5
woman crime - फोटो : फाइल फोटो
प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी महिला
आरोप है कि उसकी पत्नी ने आने से इनकार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। आरोप है कि अब पत्नी अपने बच्चे का भी ख्याल नहीं रख रही है।

4 of 5
गुलावठी थाना - फोटो : सोशल मीडिया
पीड़ित का कहना है कि गत 29 नवंबर को उसे जानकारी मिली कि पत्नी एक युवक के साथ गुलावठी स्थित एक होटल में है। जिसके बाद पीड़ित थाना पुलिस को लेकर वहां पहुंच गया, जिसके बाद वहां हंगामा हुआ। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया।
जिस पर उसने अब अपने बच्चे की स्वयं सुपुर्दगी दिलाने व पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग एसएसपी से की है। एसपी सिटी ने बताया कि उक्त मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें