फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Murder Case: सबसे बड़ा खुलासा- जंगल मे मिले अवशेष श्रद्धा के ही थे, पिता के DNA से हुआ नमूने का मिलान

Sat, 26 Nov 2022 03:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Shraddha Murder Case - फोटो : फाइल फोटो
बहुचर्चित श्रद्धा मर्डर केस में अब तक सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, जंगल में मिली हड्डियां श्रद्धा की ही हैं। श्रद्धा के पिता के ब्लड सैंपल के डीएनए से टाइल्स पर मिले खून और हड्डियों के नमूने का मिलान हो गया है। अभी तक श्रद्धा की हत्या हुई है या नहीं ये अपने आप में बड़ा सवाल था, हालांकि अब फॉरेंसिक जांच में इसका जवाब मिल चुका है कि श्रद्धा की हत्या हो चुकी है। फॉरेंसिक टीम के सूत्रों ने दिल्ली पुलिस को मौखिक रूप से जानकारी दी है, पूरी रिपोर्ट देने में अभी कुछ दिन का वक्त लग सकता है। जांच में श्रद्धा की बॉडी पर आरी से काटने के निशान भी मिले हैं। वहीं, पुलिस को अब एफएसएल की फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

2 of 10
श्रद्धा हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, पुलिस के द्वारा जमा किए एग्जाबिट की शुरुआती जांच में श्रद्धा के कत्ल की पुष्टि हुई है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर सागर प्रीत हुड्डा के मुताबिक, श्रद्धा हत्याकांड से जुड़े मामले में डीएनए जांच से जुड़ी सीएफएसएल की रिपोर्ट नहीं मिली है, औपचारिक तौर पर रिपोर्ट मिलने के बाद मामले से जुड़ी सूचना दी जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 10
श्रद्धा का हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले शुक्रवार को आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) से पॉलिग्राफ टेस्ट के दौरान हैरान कर देने वाली जानकारी मिली है। रोहिणी एफएसएल के विशेषज्ञों के अनुसार, आफताब ने श्रद्धा की हत्या गुस्से में नहीं, बल्कि साजिश के तहत की है। साथ ही वारदात से पहले बॉलीवुड फिल्म दृश्यम देखी थी।

4 of 10
श्रद्धा वालकर हत्याकांड - फोटो : फाइल फोटो
उसे दृश्यम पार्ट-दो का इंतजार था। वह श्रद्धा की हत्या करने के बाद कोई कहानी बनाने की फिराक में था। उसने साजिश के तहत श्रद्धा की हत्या की। हत्या करने के बाद श्रद्धा के दोस्तों, परिजनों से लगातार बात कर ऐसे सबूत बनाता रहा, ताकि बाद में निर्दोष साबित होने में कोई परेशानी न हो। ये बातें आफताब के गुरुवार को पौने नो घंटे तक चले पॉलिग्राफी टेस्ट के दौरान सामने आईं।
विज्ञापन

5 of 10
मृतका श्रद्धा - फोटो : फाइल फोटो
रोहिणी स्थित एफएसएल के सूत्रों ने बताया कि पॉलिग्राफी टेस्ट के दौरान एक्सपर्ट ने उससे दृश्यम फिल्म का जिक्र किया था। एक्सपर्ट ने पूछा कि क्या वह दृश्यम फिल्म देखकर बच सकता था। इस पर आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

6 of 10
मृतका श्रद्धा - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एक्सपर्ट ने दूसरा सवाल पूछा कि क्या श्रद्धा की हत्या साजिश के तहत की गई है। इस पर आरोपी ने कहा कि उसने दृश्यम फिल्म देखी थी और अब तो दृश्यम पार्ट-2 भी आ गई है।
विज्ञापन

7 of 10
आरोपी आफताब - फोटो : सोशल मीडिया
एक्सपर्ट सूत्रों का कहना है कि आरोपी श्रद्धा से नफरत करता था। वह साजिश के तहत ही उसे घुमाने-फिराने ले गया था। वहीं, एफएसएल विशेषज्ञों का कहना है कि आरोपी ने श्रद्धा की हत्या आवेश में नहीं, बल्कि साजिश के तहत की है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने श्रद्धा के साथ कई बार मारपीट की थी।

8 of 10
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि महरौली पुलिस आफताब को शुक्रवार शाम चार बजे रोहिणी स्थित एफएसएल लेकर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को एफएसएल में आरोपी से सिर्फ पूछताछ हुई। उसे मशीन पर नहीं बैठाया गया।

9 of 10
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
एफएसएल सूत्रों का कहना है कि विशेषज्ञ गुरुवार को हुए पॉलिग्राफी टेस्ट व शुक्रवार को पूछे गए सवालों के जवाबों के विश्लेषण कर रहे हैं। सब ठीक रहा तो आरोपी का नार्को टेस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

10 of 10
हत्यारोपी आफताब और मृतका श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
फिर से किया जा सकता है आफताब का पॉलिग्राफी टेस्ट
इस पूछताछ के बाद भी अगर सब ठीक नहीं रहा तो आरोपी को फिर से पॉलिग्राफी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर- जोन-2) डाॅ. सागरप्रीत हुड्डा का कहना है कि आफताब का पॉलिग्राफी टेस्ट शुक्रवार को नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें