फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aftab Shraddha Case: श्रद्धा को मैंने मारा, दम है तो शव के टुकड़े व औजार बरामद करके दिखाओ, आफताब की खुली चुनौती

Wed, 07 Dec 2022 07:46 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
मुंबई की श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) ने महरौली पुलिस को खुली चुनौती दी है, आफताब ने कहा है कि श्रद्धा को मैंने मारा है, दम है तो शरीर के टुकड़े व औजार बरामद करके दिखाओ। वह इस चुनौती को बार-बार दोहरा रहा है। आरोपी की इस चुनौती को लेकर दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी भी सकते में हैं। पुलिस को उसके आत्मविश्वास को देखकर ताज्जुब हो रहा है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त बताया कि जब महरौली पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था तो आफताब ने कहा था कि मैंने श्रद्धा की हत्या की है। दम है तो शरीर के टुकड़े बरामद करके दिखाओ। वह इस चुनौती को अब लगातार दोहरा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 12
आरोपी आफताब को जंगल में लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : एएनआई
पुलिस श्रद्धा के सिर व धड़ को अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। छतरपुर के जंगल से बरामद जबड़ा व 100 फुटा रोड से बरामद शरीर के टुकड़े से पता लग है कि वह किसी महिला के टुकड़े हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 12
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस शरीर के टुकड़े बरामद करने के लिए इस्तेमाल किए गए औजार अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। हालांकि, पुलिस ने रसोई से पांच चाकू बरामद किए हैं। इनसे आरोपी ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े करने में इस्तेमाल किया था।
 

4 of 12
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा बनकर दोस्त से करता रहा चैटिंग
आफताब श्रद्धा के मोबाइल को करीब एक महीने तक इस्तेमाल करता रहा। हालांकि, उसने कॉल नहीं की, बल्कि व्हाट्सएप चैटिंग की थी। 
 
विज्ञापन

5 of 12
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
एक बार श्रद्धा के दोस्त लक्ष्मण ने मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज डाला था, तब आरोपी ने श्रद्धा बनकर लक्ष्मण को कहा था कि वह अभी बिजी है, बात में बात करेगी।
 
विज्ञापन

6 of 12
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
बाद में उसने लक्ष्मण को मैसेज किया कि श्रद्धा उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद उसने मुंबई लेकर जाकर श्रद्धा के मोबाइल व सिम को समुद्र में फेंक दिया था। 
 
विज्ञापन

7 of 12
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
उस समय वह मुंबई के किराए के घर से सामान को शिफ्ट करने गया था। पुलिस को अभी श्रद्धा का मोबाइल व सिम नहीं मिला है। 

13 से ज्यादा हड्डियां बरामद

8 of 12
महरौली के जंगल में मौजूद पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
आफताब के निशानदेही पर छतरपुर और महरौली के जंगल से अब तक 13 से ज्यादा हड्डियां बरामद हुई हैं। इनकी जांच भी हो चुकी है। ये इंसान की हड्डियां ही हैं। अब इसका डीएनए टेस्ट और पोस्टमार्टम होगा। पुलिस को अभी श्रद्धा का सिर व धड़ नहीं मिला है।

बाथरूम में खून के धब्बे मिले

9 of 12
मृतका श्रद्धा और सीसीटीवी फुटेज में बैग ले जाते कैद हुआ आफताब - फोटो : एएनआई
आफताब के बाथरूम में कुछ जगहों पर खून के धब्बे भी मिले हैं। अब पुलिस इसकी जांच कर रही है। इसके अलावा जिस फ्रिज में श्रद्धा के शव के टुकड़ों को रखा गया था, वो भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

घर से हथियारनुमा चीज मिली

10 of 12
सीसीटीवी में कैद हुआ आफताब - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को आरोपी आफताब के घर से एक नुकीला हथियार मिला है। पुलिस को शक है कि इसी के जरिए शव के टुकड़े किए गए थे। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने घर से तमाम कपड़े भी बरामद किए हैं। गुरुग्राम में जहां आफताब नौकरी करता था, वहां से एक काली पॉलीथिन भी बरामद हुई है। बताया जाता है कि इसमें पुलिस को हत्याकांड से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

घर पर रखे थे टुकड़े और पुलिस को बेखौफ जवाब देता रहा आफताब

11 of 12
आफताब पूनावाला - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा की मिसिंग कंप्लेंट मुम्बई में दर्ज होने के बाद जब वो मुम्बई पुलिस की पूछताछ में शामिल होने जा रहा था, तब भी आफताब के फ्रीज में बॉडी के कुछ टुकड़े थे।
विज्ञापन

श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब के घर दो बार गई उसकी दोस्त

12 of 12
श्रद्धा का हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा हत्याकांड मामले में आफताब की मनोचिकित्सक महिला दोस्त ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह आफताब के घर दो बार गई थी, लेकिन उसे एक बार भी नहीं लगा कि घर में शव के टुकड़े रखे हुए हैं। उसे श्रद्धा की हत्या की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें