फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Murder Case: सामने आईं उस घर के अंदर की तस्वीरें, जहां आफताब ने बहाया था श्रद्धा का खून, किए टुकड़े

Wed, 16 Nov 2022 04:24 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Shraddha Case - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड ने हर किसी झकझोर का रख दिया है। 26 वर्षीय श्रद्धा की उसके लिव इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने बेरहमी से हत्या कर दी। आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिए और दिल्ली की कई जगहों पर उन टुकड़ों को फेंक दिया। श्रद्धा के शव के टुकड़ों को आफताब ने उसी फ्रिज के अंदर रखा जिसमें वह अपना खाना रखता था। 
विज्ञापन

2 of 6
मृतका श्रद्धा - फोटो : अमर उजाला
आफताब रोजाना शव के टुकड़ों को महरौली और छतरपुर के जंगलों में ठिकाने लगाने से पहले आरोपी एक दिन पहले फेंके गए टुकड़ों को जरूर देखकर आता था। आरोपी यह तसल्ली करता था कि फेंके गए टुकड़े नष्ट हुए या नहीं। उन्हें नष्ट होने पर वह सुकून महसूस करता था। पुलिस की पूछताछ में उसने यह बात स्वीकार की है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि श्रद्धा के शव को ठिकाने लगाने के बाद उसने फ्लैट बदल दिया था। जिस घर में आफताब ने श्रद्धा की हत्या की आइए देखते हैं अंदर से कैसा है वह घर...
विज्ञापन

3 of 6
इसी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर किराए पर रहते थे आफताब और श्रद्धा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के छतरपुर इलाके में श्रद्धा और आफताब इसी घर की पहली मंजिल पर किराए पर रहते थे। इस बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि यहां इतना बड़ा जघन्य अपराध हुआ है।

4 of 6
इसी घर के कमरे कमरे में की थी हत्या, कमरे के बाहर पड़ा नए फ्रिज का थर्माकॉल - फोटो : अमर उजाला
इसी घर के अंदर आफताब ने हैवानियत की सभी हदें पार करते हुए श्रद्धा के शव के 35 टुकडे किए थे। 18 मई को यहीं पर आफताब ने श्रद्धा को मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन

5 of 6
कमरे पर लटका ताला और अंदर रखे फूल - फोटो : अमर उजाला
आफताब बाजार से फ्रिज खरीदकर लाया और श्रद्धा के शव के टुकड़े उसमें रख दिए। इसी फ्रिज में वह अपने खाने-पीने का सामान रखता था। घर के अंदर उसने इतना शातिराना ढंग से इस वारदात को अंजाम दिया कि किसी को कानों कान खबर नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shraddha Case - फोटो : अमर उजाला
घर के अंदर बदबू ना हो इसलिए आफताब फ्रिज के पास अगरबत्ती जलाकर रखता था और रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करता था। इसके अलावा आफताब ने फूलों का इस्तेमाल भी किया, जो अभी भी वहां देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें