दिल्ली में श्रद्धा वाकर हत्याकांड में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को अभी तक श्रद्धा का सिर और धड़ नहीं मिला है। बाकी बॉडी के 13 टुकड़े मिले हैं। पुलिस को यह भी आशंका है कि जो हड्डियों मिली हैं वह जानवरों की हो सकती हैं। ऐसे में इनकी डीएनए जांच कराई जाएगी। जल्दी ही फोरेंसिक जांच के लिए हड्डियों को भेजा जाएगा। पूरे मामेल में पुलिस को अभी तक कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है। महरौली पुलिस आज फिर से छतरपुर और महरौली के जंगलों में श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ढूंढने पहुंची। दोपहर करीबन 12:00 बजे से पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस बीच जांच में सामने आया कि आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने जांच के शुरुआती दिनों में दिल्ली और मुंबई की पुलिस को धोखा देने की कोशिश की थी। आफताब ने कई सबूतों को मिटाकर श्रद्धा की हत्या को छिपाने की कोशिश की थी, हालांकि पुलिस ने मामले की सच्चाई तक पहुंचने के लिए डिजिटल सबूतों को ट्रेस किया, जिससे आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गया।
विज्ञापन
2 of 10
श्रद्धा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के महरौली में मिली श्रद्धा के मोबाइल की लोकेशन
आफताब ने पुलिस को बताया था कि श्रद्धा 22 मई (श्रद्धा की 18 मई को हत्या कर दी गई थी) को झगड़े के बाद घर से निकली थी। आरोपी ने बताया कि उसने केवल अपना फोन अपने पास रखा था और अपना सामान उसके फ्लैट में छोड़ गई थी। हालांकि, सच्चाई तब सामने आई जब पुलिस ने कपल के फोन कॉल रिकॉर्ड चेक किए और उनकी लोकेशन की जांच की। पुलिस को श्रद्धा के फोन की लोकेशन दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र की निकली, यहीं आफताब रहता था।
नेट बैंकिंग एप से ट्रांसफर किए पैसे
पुलिस को सबसे बड़ी सफलता बैंक खाते के स्टेटमेंट से मिली। जिसमें 26 मई को श्रद्धा के नेट बैंकिंग अकाउंट ऐप से आफताब के खाते में 54,000 रुपये का लेन-देन दिखाया गया था। यह लोकेशन भी महरौली थाना इलाका की ही आई।
4 of 10
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब
- फोटो : अमर उजाला
31 मई को श्रद्धा के इंस्टाग्राम अकाउंट से की चैट
श्रद्धा वाकर की 18 मई को हत्या हुई। इसके अलावा 31 मई को श्रद्धा के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी दोस्त के साथ चैट हुई थी। इसके बाद उसके फोन से उसके दोस्तों से जून-जुलाई तक श्रद्धा बनकर बात की। यही सब आफताब के गले की फांस बने। पुलिस के इस सवाल का जवाब आफताब नहीं दे पाया कि अगर श्रद्धा अपना फोन साथ लेकर गई थी तो उसकी लोकेशन उसके घर से क्यों ट्रेस की जा रही थी? इसी दौरान आफताब ने पुलिस के सामने सच उगल दिया।
विज्ञापन
5 of 10
आरोपी आफताब और मृतका श्रद्धा
- फोटो : सोशल मीडिया
मोबाइल बदला, लेकिन नंबर नहीं
आरोपी ने बीबीए समेत कई कोर्स किए हुए हैं और दिमाग से बहुत तेज है। अफताब गुडगांव में नौकरी करता था। श्रद्धा की हत्या करने के बाद आरोपी ने मोबाइल हैंडसेट बदल लिया था, लेकिन नंबर वही था। इससे वह आसानी से पकड़ा गया।
विज्ञापन
6 of 10
मृतका श्रद्धा
- फोटो : सोशल मीडिया
उधर, महाराष्ट्र पुलिस के सूत्रों ने बताया कि फोन बंद होने की वजह से जब श्रद्धा के परिवार वाले उससे संपर्क नहीं कर सके तो उन्होंने मानिकपुर पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद आफताब को पूछताछ के लिए मानिकपुर थाने बुलाया गया। आफताब पूनावाला को दो बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था, एक बार पिछले महीने और दूसरी बार 3 नवंबर को। आफताब से जब श्रद्धा के बारे में पूछा गया, तो उसने कहा कि श्रद्धा ने वह जगह छोड़ दी है जहां वह रहती थी। अब वो एक साथ नहीं रहते। जब भी आफताब को बुलाया जाता था पूछताछ के लिए उसने कभी भी अपने चेहरे पर बेचैनी या घबराहट नहीं आने दी।
विज्ञापन
7 of 10
मृतका श्रद्धा वाकर
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले मंगलवार को पुलिस सूत्रों ने बताया कि आफताब ने कबूल किया है कि उसने हत्या (18 मई) से एक हफ्ते पहले श्रद्धा को मारने का मन बना लिया था। उसने पुलिस को बताया कि 18 मई से एक सप्ताह पहले मैंने श्रद्धा को मारने का मन बना लिया था। उस दिन भी, श्रद्धा और मेरे बीच झगड़ा हुआ था। फिर वो भावुक हो गई और रोने लगी तो मैं पीछे हट गया। आफताब ने कहा कि श्रद्धा और उसके बीच अक्सर झगड़े होते थे।
8 of 10
मृतका श्रद्धा और पुलिस हिरासत में हत्यारोपी आफताब
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि दक्षिण दिल्ली के महरौली में युवक आफताब अमीन पूनावाला (28) ने लिव इन में रह रही युवती श्रृद्धा वाकर(26) की हत्या कर उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर दिए थे।
9 of 10
मृतका श्रद्धा
- फोटो : सोशल मीडिया
उसने शव के टुकड़े घर के बाथरूम में किए और टुकड़ों को धोकर पॉलिथीन में पैक कर फ्रीज में रख दिया। वह पिट्टू बैग में शव एक टुकड़े को रखता था और जंगल में फेंक कर आता। इस तरह वह करीब 22 दिन शव के टुकड़ों को फेंकता रहा।
वह 22 दिनों तक शव के साथ घर में रहा। वह हर रात दो बजे टुकड़ों को महरौली के जंगलों में फेंकने जाता था। महरौली पुलिस ने करीब छह महीने बाद जब आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है तो उसने ये सनसनीखेज खुलासा किया।