देश की राजधानी दिल्ली में लिव इन पार्टनर की हत्या मामले में महरौली पुलिस ने आरोपी आफताब को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि श्रद्धा वालकर के शव के टुकड़ों को ढूंढा जा सके और पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस को सोमवार शाम तक शव के 35 टुकड़ों में से करीब 13 मिल गए हैं। सभी टुकड़े हड्डियों में रूप में मिल रहे हैं। आफताब पुलिस को ये कहकर गुमराह करता रहा कि झगड़ा होने के बाद श्रद्धा छोड़कर चली गई है। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। आफताब को किसी तरह का पछतावा नहीं है। आरोपी युवक का कहना है कि दोनों एक-दूसरे पर संदेह करते थे। उसे शव को ठिकाने लगाने का आइडिया विदेशी क्राइम सीरियल डेक्सटर से आया था। पूछताछ के दौरान आरोपी आफताब ने श्रद्धा के पिता की ओर देखते हुए कहा कि सॉरी अंकल मुझसे गलती हो गई। मैंने आपकी बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
2 of 9
मृतका श्रद्धा
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि श्रद्धा मलाड़, मुंबई में रहती थी और आफताब भी मुंबई का रहने वाला है। दोनों की बोंबल डेटिंग एप के जरिए दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
3 of 9
मृतका श्रद्धा
- फोटो : सोशल मीडिया
जल्द ही दोनों में प्यार हो गया और मुंबई में सहमति संबंधों में रहने लगे। कुछ समय बाद ही इनमें झगड़ा हो गया। ये एक-दूसरे पर संदेह करते थे। इस कारण इनमें झगड़ा होता रहता था।
4 of 9
आरोपी आफताब और मृतका श्रद्धा
- फोटो : सोशल मीडिया
इनको लगा कि वह बाहर घूमने जाएंगे तो सब ठीक हो जाएगा। ये हिमाचल प्रदेश घूमने के बाद दिल्ली आ गए। 15 मई को इन्होंने छतरपुर, महरौली में किराए पर कमरा लिया।
विज्ञापन
5 of 9
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब
- फोटो : अमर उजाला
तीसरे दिन ही 18 मई को इनमें झगड़ा हो गया और आफताब ने एक हाथ से श्रद्धा का मुंह दबाया। जब श्रद्धा चिल्लाने लगी तो आरोपी ने दूसरे हाथ से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बाथरूम में रखा।
उसने शव के चापर से करीब 35 टुकड़े किए और फिर फ्रीज में रख दिए। वह रात दो बजे फ्रीज से एक शव का एक टुकड़ा निकलता और महरौली के जंगल में फेंक आता।
विज्ञापन
7 of 9
आरोपी आफताब
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, वसई पुलिस के अनुसार, श्रद्धा के खाते में हुए ट्रांजेक्शन से ही कातिल आफताब के विरुद्ध मजबूत सुराग मिला। श्रद्धा वाकर की मई में हत्या हुई। इसके बाद उसके फोन से उसके दोस्तों से जून-जुलाई तक श्रद्धा बनकर बात की। यही सब आफताब के गले की फांस बने।
8 of 9
मृतका श्रद्धा वाकर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने श्रद्धा के बैंक अकाउंट की जांच की तो सामने आया कि श्रद्धा के खाते से 54 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया है। इसमें से 18 हजार रुपये आफताब ने अपने अकाउंट में ट्रांसफर किए थे।
मृतका श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब
- फोटो : अमर उजाला
इन रुपयों से आफताब ने श्रद्धा की लाश के टुकड़े करने के लिए आरी खरीदी, साथ ही 250 परफ्यूम की बोतलें भी खरीदीं। इसके अलावा आफताब ने फ्रीज खरीदा और ऋषिकेश टूर के लिए भी श्रद्धा के खाते में मौजूद रुपयों का उपयोग डेबिट कार्ड स्वैप करके किया था।