फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेशर्म: पुलिस के सामने हंसता नजर आया आफताब, बोला- श्रद्धा के 35 टुकड़े करने का बिल्कुल भी पछतावा नहीं

Wed, 16 Nov 2022 11:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा हत्याकांड में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को अभी तक श्रद्धा का सिर और धड़ नहीं मिला है। बाकी बॉडी के टुकड़े मिलने की पुलिस को उम्मीद है। पुलिस को यह भी आशंका है कि जो हड्डियों मिली हैं वह जानवरों की हो सकती हैं। ऐसे में इनकी डीएनए जांच कराई जाएगी। जल्दी ही फोरेंसिक जांच के लिए हड्डियों को भेजा जाएगा। पूरे मामेल में पुलिस को अभी तक कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है। वहीं, आरोपी से जब दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही थी तो वह हंस रहा था। आरोपी ने पूछताछ में यह जरूर कहा है कि उसकी किस्मत खराब है। श्रद्धा की हत्या नहीं होनी चाहिए थी, सिर्फ इस बात को लेकर उसे पछतावा है। बाकी शव के टुकड़े करने को लेकर उसे कोई पछतावा नहीं है। वह कह रहा है कि उसने यह सब अपने बचाव में किया है।

 
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने बीबीए समेत कई कोर्स किए हुए हैं और दिमाग से बहुत तेज है। अफताब गुडगांव में नौकरी करता था। श्रद्धा की हत्या करने के बाद आरोपी ने मोबाइल हैंडसेट बदल लिया था, लेकिन नंबर वही था। इससे वह आसानी से पकड़ा गया।
विज्ञापन

3 of 7
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, श्रद्धा के पिता को 15 सितंबर को ही पता लग गया था कि उसकी बेटी गायब है। उसके बाद श्रद्धा के पिता विकास ने मुंबई पुलिस में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के बाद मुंबई पुलिस 10 नवंबर को दिल्ली पुलिस के पास आई थी। इसमें मुंबई पुलिस की भारी लापरवाही सामने आ रही है।

 

4 of 7
आरोपी आफताब - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा हत्या मामले की जांच सीबीआई समेत किसी दूसरी एजेंसी को दी जा सकती है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि दक्षिण दिल्ली के महरौली में युवक आफताब अमीन पूनावाला (28) ने लिव इन में रह रही युवती श्रृद्धा वाकर(26) की हत्या कर उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर दिए थे। 

 
विज्ञापन

5 of 7
हत्यारोपी आफताब और मृतका श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
उसने शव के टुकड़े घर के बाथरूम में किए और टुकड़ों को धोकर पॉलिथीन में पैक कर फ्रीज में रख दिया। वह पिट्टू बैग में शव एक टुकड़े को रखता था और जंगल में फेंक कर आता। इस तरह वह करीब 22 दिन शव के टुकड़ों को फेंकता रहा। 

 
विज्ञापन

6 of 7
मृतका श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
वह 22 दिनों तक शव के साथ घर में रहा। वह हर रात दो बजे टुकड़ों को महरौली के जंगलों में फेंकने जाता था। महरौली पुलिस ने करीब छह महीने बाद जब आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है तो उसने ये सनसनीखेज खुलासा किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आरोपी आफताब - फोटो : सोशल मीडिया
आरोपी आफताब अमीन पूनावाला युवती श्रद्धा वाकर के शव के दो दिन तक टुकड़े करता रहा। उसने एक दिन शव को बाथरूम में रखा। दूसरे दिन से उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने शुरू किए थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें