फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Case: हर बार नए सिम से एप पर बनाता अकाउंट, दोस्ती कर कई लड़कियों से बनाए संबंध; अब उठा राज से पर्दा

Thu, 17 Nov 2022 10:07 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की 20 से ज्यादा महिला दोस्त थीं। ये सभी बंबल डेटिंग एप से बनी थीं। इनमें से ज्यादातर महिला दोस्त उसके घर आ चुकी हैं। इनमें से ज्यादातर महिला दोस्तों से उसके नजदीकी संबंध थे। ये खुलासा आफताब पूनावाला ने दक्षिण जिले की महरौली पुलिस की पूछताछ में किया है। दक्षिण जिला पुलिस ने डेटिंग एप बंबल को पत्र लिख दिया है और मैसेज भी किया है। पुलिस ने एप प्रबंधन से आरोपी की सभी महिला दोस्तों की जानकारी मांगी है। दक्षिण जिला पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन महिलाओं से पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 9
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आफताब की श्रद्धा से बंबल एप के जरिए ही दोस्ती हुई थी। उस समय श्रद्धा कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी और आरोपी कॉल सेंटर में नौकरी करता था। 

 
विज्ञापन

3 of 9
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
आरोपी आफताब नया सिम लेकर एप पर एकाउंट बनाता और फिर युवतियों से दोस्ती करता था। हर युवती से दोस्ती करने के लिए वह अलग मोबाइल सिम का इस्तेमाल करता था। एक युवती से दोस्ती करने के लिए वह एक ही सिम इस्तेमाल करता था। 

 

4 of 9
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
हर सिम को वह अपने नाम से लेता था। कई सिम उसने दिल्ली से लिए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह वह 20 से ज्यादा युवतियों से दोस्ती कर चुका है। इनमें से ज्यादातर युवतियां उसके घर चुकी है।
विज्ञापन

5 of 9
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद ओएलएक्स पर बेचा मोबाइल
श्रद्धा की हत्या करने के बाद आरोपी आफताब ने अपना मोबाइल हैंडसैट ओएलएक्स पर बेच दिया था और सिम को तोड़कर फेंक दिया था।
विज्ञापन

6 of 9
आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने फिर दिल्ली से उसी नंबर का दूसरा सिम लिया था। दिल्ली में उसने मोबाइल हैंडसैट नया खरीदा था। इसका वर्तमान में वह इस्तेमाल कर रहा था।
विज्ञापन

7 of 9
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई पुलिस की लापरवाही उजागर
इस मामले में मुंबई पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। मृतका के पिता विकास मदन वालकर को 15 सितंबर को पता लग गया था कि श्रद्धा गायब है।

8 of 9
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि उन्होंने अगले दिन ही मुंबई में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस ने जांच के नाम पर काफी समय खराब कर दिया।
विज्ञापन

9 of 9
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुंबई पुलिस 9 नवंबर को दिल्ली पुलिस के पास पहुंची थी। दिल्ली पुलिस ने करीब चार दिन में पूरे केस का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें