फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Murder Case: श्रद्धा से पीछा छुड़ाना चाहता था आफताब, हत्या के बाद लाश के पास बैठकर खाया था खाना

Thu, 17 Nov 2022 09:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने एक और नया खुलासा किया है। आरोपी आफताब श्रद्धा से पीछा छुड़ाना चाहता था। श्रद्धा और आफताब के बीच आए दिन छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था। दिल्ली में भी झगड़ा होता था। झगड़ा होना मुंबई में शुरू हो गया था। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह हर रोज के झगड़े से परेशान हो गया था। इसी वजह से वह श्रद्धा से पीछा छुड़ाना चाहता था।
विज्ञापन

2 of 12
श्रद्धा मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने खुलासा किया कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसने शव को बाथरूम में रखा। इसके बाद वह आरी लेकर आया था। आरोपी ने खाना मंगाया और शव के साथ ही बैठकर खाना खाया था।
विज्ञापन

3 of 12
श्रद्धा मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
आरोपी आफताब पूनावाला पुलिस की पूछताछ में आए दिन नए-नए खुलासा कर रहा है। अब उसने खुलासा किया है कि उसने श्रद्धा के सिर को फ्रिज के फ्रीजर में रखा था। फ्रीजर में ठंडक की वजह से सिर बर्फ के गोले के रूप में तब्दील में बदल गया था। 

4 of 12
श्रद्धा मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने बताया कि वह श्रद्धा के शरीर के टुकड़े रखने के लिए ही बड़ा फ्रिज खरीदकर लाया था। उसने बताया कि श्रद्धा का शव आसानी से काटने के लिए उसने बाथरूम का शावर चलाकर रखा था। 

 
विज्ञापन

5 of 12
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा शरीर से जो खून निकल रहा था वह भी शावर के पानी से लगातार टॉयलेट में बह रहा था। आरोपी ने केमिकल से बाथरूम की दीवार, फर्श व रेफ्रिजरेटर को साफ किया था।
विज्ञापन

6 of 12
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के घर की दीवार से कुछ धब्बे मिले हैं। पुलिस ने इन धब्बों के नमूने उठाए हैं। ताकि पता लग सके कि धब्बे किसके हैं। पुलिस को आरोपी के फ्लैट से श्रद्धा का बैग मिला है। इसमें उसकी व्यक्तिगत चीजें मिली हैं।

 
विज्ञापन

7 of 12
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
शव के टुकड़े तलाश करने के लिए पूरी दक्षिण जिला पुलिस को लगाया
दक्षिण जिला पुलिस के लिए श्रद्धा के शव के टुकड़े बरामद न होना परेशानी का सबब बनता जा रहा है। ऐसे में महरौली पुलिस के साथ-साथ पूरे दक्षिण जिले की पुलिस को तलाशी अभियान में लगा दिया गया है। 

 

8 of 12
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
पूरे दक्षिण जिले की थाना पुलिस ने बुधवार सुबह ही अभियान शुरू कर दिया था और देर रात तक तलाशी अभियान चल रहा था। पुलिस आरोपी को साथ लेकर गई थी। हालांकि पुलिस को बुधवार को कोई सफलता नहीं मिली थी। 

9 of 12
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिला पुलिस ने बुधवार को जंगल के सभी रास्ते बंद कर दिए थे। जंगल के हर रास्ते पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए थे। किसी भी को भी जंगल के अंदर नहीं जाने दिया रहा था।

 

10 of 12
जंगल में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मीडियाकर्मियों को भी जंगल के अंदर नहीं जाने दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जंगल के अंदर जंगली जानवरों के अवशेष भी मिल रहे हैं। 

 

11 of 12
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
घना होने के कारण जंगल में बहुत ज्यादा जानवर हैं। ऐसे में पुलिस व जानवरों की हड्डियों में अंतर करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस को अभी तक श्रद्धा का सिर व धड़ बरामद नहीं हुआ है। 

 
विज्ञापन

12 of 12
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ये बता रहा है कि उसने श्रद्धा के शव के सभी टुकड़े महरौली के जंगल में फेंके हैं, हालांकि पुलिस अधिकारियों को ये भी आशंका है कि आरोपी ने श्रद्धा के शव के टुकड़े कई और फेंके हो।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें