फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Case: दरिंदगी पर आफताब को पछतावा नहीं, तलाशी के दौरान मुस्कुराता रहा; इन हरकतों से पुलिस भी हैरान

Mon, 21 Nov 2022 10:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा वालकर हत्याकांड को लेकर दिल्ली पुलिस का शव के टुकड़ों को तलाशने के लिए अभियान 24 घंटे जारी है। पुलिस श्रद्धा के सिर व धड़ को तलाश करने के लिए छतरपुर के जंगलों में रोजाना पहुंच रही है। शनिवार व रविवार की रात को पूरी रात तलाशी अभियान चलाया गया। 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी सर्च लाइट से श्रद्धा के शरीर के बाकी टुकड़ों को ढूंढने में लगे रहे। रात को तलाशी अभियान के दौरान जंगल के करीब डेढ़ किमी एरिया को कवर किया गया। रविवार सुबह फिर छह बजे तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। रविवार को सुबह पूरे दक्षिण जिले से 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तलाशी अभियान में लगाया गया था। हालांकि पुलिस को किसी तरह सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

2 of 7
श्रद्धा का हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
आरोपी के किराये के मकान में पहुंची पुलिस
दूसरी तरफ दक्षिण जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी छत्तरपुर स्थित आरोपी के किराए के मकान में पहुंचे। आरोपी आफताब को भी साथ ले जाया गया। यहां पर पुलिस अधिकारियों ने उससे पूछा कि उसने कहां क्या किया। पुलिस आरोपी को लेकर यहां पर दो से तीन घंटे रही। यहां पर सीन रीक्रिएट किया गया।

 
विज्ञापन

3 of 7
श्रद्धा हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने जला दिए थे फोटो 
आरोपी आफताब का कहना है कि उसे श्रद्धा के हत्या करने के बाद सबूतों को मिटाना शुरू कर दिया था। उसने श्रद्धा के तीन से चार फोटो को जला दिया था और उसकी चीजें भी फेंक दी थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी के किराए के घर से श्रद्धा का कुछ सामान बरामद किया है। पुलिस ने घर से श्रद्धा के कपड़े व अन्य सामान जब्त किया है।

 

4 of 7
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आरोपी को जरा भी नहीं है पछतावा
श्रद्धा की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को अपने किए पर अभी भी जरा भी पछतावा नहीं है। आरोपी को महरौली के जंगलों में शनिवार की रात तलाशी अभियान के दौरान ले जाया गया। इस दौरान वह पूरे समय मुस्कुराता रहा। 

 
विज्ञापन

5 of 7
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह जंगल में तलाशी अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों से नॉर्मल तरीके से बात कर रहा था, मानो कुछ हुआ ही न हो। इससे दक्षिण जिले के पुलिसकर्मी खुद हैरान है कि आरोपी इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद नॉर्मल कैसे रह सकता है। अब पुलिसकर्मी मानने लगे हैं कि आरोपी साइको है।
विज्ञापन

6 of 7
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
मुंबई जाकर हिसाब चुकता किया
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी जून में मुंबई चला गया था। ये श्रद्धा के साथ एक महीन के उत्तर भारत के ट्रिप पर गया था। मगर जाते हुए इसने बसई, मुंबई वाला किराए का मकान खाली नहीं किया था। इसका उसे किराया भरना पड़ रहा था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आरोपी आफताब को जंगल में लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : एएनआई
इसलिए मकान को खाली करने ये मुंबई गया था। मुंबई जाकर इसने मकान खाली किया और घर का सामान अपने घर ले जाकर रख दिया था। मुंबई में इसने अपने माता-पिता को कुछ नहीं बताया था। वहां भी नॉर्मल तरीके से रहा था। मुंबई वाले मकान को इसने श्रद्धा को पत्नी बताकर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें