टोपी की दुकान
- फोटो : अमर उजाला
200 तरह की टोपियां उपलब्ध
मीना बाजार स्थित 20 साल से टोपी का कारोबार कर रहे रेहमान ने बताया कि बांग्लादेश के बाद भारत, पाकिस्तान, सऊदी अरब, इंडोनेशिया, तुर्की की टोपी बिक रही है। यही नहीं, बरकाती, हक्कानी, चांद-तारा, अलिफ, फारूक, आजम, सना, सीरिया, पाकीजा, जीनत, उमर, सुन्नत, बेत टोपी, तुर्की, फ्लावर फोम व मोती वाली समेत 200 तरह की टोपी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की कराकुल टोपी दुनिया के कई बड़े नेता पहनते हैं और इसकी खास बात यह है कि यह टोपी पूरी तरह से हाथ से बनी होती है।