फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को मारकर दी जान: 'आज के बाद हमारा रिश्ता खत्म', शिवांगिनी की आखिरी कॉल; इसलिए रिश्ते में आई कड़वाहट

Fri, 17 Jul 2026 10:05 AM IST
Akash Dubey शुजात आलम, नई दिल्ली

सार

बेरोजगारी के कारण रिश्तों में कड़वाहट आने पर शिवांगिनी ने निखिल से संबंध खत्म किए। बृहस्पतिवार को निखिल ने शिवांगिनी की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को भी गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
1 of 11
दिल्ली में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
हैलो आज से तुम्हारा हमारा रिश्ता खत्म, कुछ इसी अंदाज में बुधवार को शिवांगिनी ने निखिल को कॉल कर अपना रिश्ता खत्म होने की बात की थी। दरअसल पिछले कुछ माह से निखिल बेरोजगार था। इस बात पर दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ रही थी। शिवांगिनी रिश्ता खत्म करना चाहती थी।
विज्ञापन

2 of 11
शव को लेकर जाते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
...बहन को मैसेज कर बोला- यह उसका आखिरी मैसेज
मानसिक दबाव में चल रहा निखिल बृहस्पतिवार दोपहर में दिल्ली पहुंचा। यहां आने के बाद उसने शिवांगिनी को कॉल भी किया। इसके बाद वह पिस्टल लेकर घर पहुंचा। शिवांगिनी के घर पहुंचने से पहले निखिल ने अपनी बहन के मोबाइल पर एक मैसेज भेजकर लिखा कि यह उसका आखिरी मैसेज है, आज वह समस्या का समाधान कर देगा। 
विज्ञापन

3 of 11
पुलिस टीम और पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद निखिल ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने फ्लैट से एक पिस्टल, दो खोखे, शिवांगिनी और निखिल का मोबाइल व अन्य सामान कब्जे में लिया है। इसकी मदद से पड़ताल की जा रही है। पुलिस शिवांगिनी और निखिल के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीडीए में नौकरी करने में दोनों की दोस्ती हुई थी। 

4 of 11
शव को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दोनों करीब छह माह से एक-दूसरे के साथ प्रेम संबंध में थे। इस बीच निखिल की नौकरी छूटी तो दोनों के बीच रिश्ते खराब हुए। शिवांगिनी निखिल पर नौकरी करने का दबाव बना रही थी। पुलिस आशंका जता रही है कि रिलेशन खत्म करने की धमकी को शायद निखिल सह नहीं पाया और उसने पहले शिवांगिनी के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की। बाद में अपनी कनपटी पर गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों के आने पर पुलिस शुक्रवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाएगी।
विज्ञापन

5 of 11
पुलिस टीम और पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला

यह है पूरा मामला
दिल्ली के बुराड़ी स्थित कमालपुर इलाके में एक मकान के बंद कमरे में एक युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग में ब्रेकअप के बाद हत्या और फिर आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल और दो खाली कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन

6 of 11
मृतक का आधार कार्ड - फोटो : अमर उजाला
कमरे का दरवाजा तोड़कर घुसे लोग, अंदर का नजारा देख उड़े होश
घटना बुराड़ी के कमालपुर, ए-ब्लॉक, गली नंबर 12-13 स्थित मकान नंबर 823 की है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे स्थानीय थाने को घटना की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

7 of 11
मौके पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
बहन के घर पहुंचने पर हुआ खुलासा
मृतक महिला की 21 वर्षीय बहन निशांगिनी (जो बुराड़ी के एक स्कूल में शिक्षिका हैं) जब स्कूल से घर लौटीं, तो कमरा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने और खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने मकान मालिक और आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तुड़वाया। कमरे के अंदर दोनों के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे।

8 of 11
मौके पर मौजूद लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पहचान
शिवांगिनी (26 वर्ष): मूल रूप से रायबरेली (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली थीं और दिल्ली में नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर में कार्यरत थीं।

निखिल (25-26 वर्ष): मूल रूप से सोनीपत (हरियाणा) के पिनाना गांव का रहने वाला था। वह पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता था, लेकिन फिलहाल बेरोजगार था और पंजाब के सारण में रह रहा था।

9 of 11
दिल्ली डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
बेरोजगारी के कारण ब्रेकअप बना हत्या की वजह?
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शिवांगिनी और निखिल पिछले करीब छह महीने से रिलेशनशिप में थे। सूत्रों के मुताबिक, निखिल के बेरोजगार होने के कारण दोनों के बीच अनबन चल रही थी। घटना वाले दिन ही दोपहर में शिवांगिनी ने निखिल को फोन कर रिश्ता पूरी तरह खत्म (ब्रेकअप) करने की बात कही थी, जिससे नाराज होकर निखिल दिल्ली पहुंचा था।

10 of 11
दिल्ली डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
वारदात से ठीक पहले परिवार को भेजी 'लाइव लोकेशन'
मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक निखिल की बहन ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने से ठीक पहले निखिल ने अपने परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक मैसेज भेजा था, जिसमें उसने अपनी 'लाइव लोकेशन' भी शेयर की थी। जब तक परिवार कुछ समझ पाता, तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

11 of 11
Delhi police - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सटीक वजह होगी साफ
क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुदकुशी का लग रहा है, हालांकि पुलिस आपसी सहमति से सुसाइड पैक्ट (आत्महत्या के समझौते) के एंगल पर भी जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही घाव और मौत की सटीक वजह साफ हो पाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें