फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन करवाने ऊंट पर सवार हो पहुंचे नेता जी

विज्ञापन
1 of 12
दिल्ली चुनाव के नामांकन प्रक्रिया में चौथे दिन शनिवार को 25 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। शनिवार को पर्चा भरने वालों में कांग्रेस के दिग्गज डॉ. ए. के. वालिया भी रहे तो हीं बैंड बाजे व घुड़सवारों के साथ ऊंट पर सवार होकर नई दिल्ली सीट से शिव सेना के उम्मीदवार ने भी पर्चा भरा। (सभी फोटो: अमर उजाला ब्यूरो)
विज्ञापन

नामांकन करवाने ऊंट पर सवार हो पहुंचे नेता जी

2 of 12
सबसे दिलचस्प नामांकन शिवसेना के प्रत्याशी शिवकुमार तिवारी का रहा। वह नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे है। वह नामांकन करने के लिए ऊंट पर सवार होकर नामांकन स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

नामांकन करवाने ऊंट पर सवार हो पहुंचे नेता जी

3 of 12
इस दौरान उनके साथ पूरी बैंड पार्टी भी मौजूद थी जो कि उनकी सवारी के पीछे-पीछे बजाती आ रही थी। पिछली बार शिवकुमार तिवारी ने निर्दलीय पर्चा भरा था लेकिन बाद में नाम वापस ले लिया था।

नामांकन करवाने ऊंट पर सवार हो पहुंचे नेता जी

4 of 12
इसके अलावा उत्तरी पूर्वी दिल्ली के दो सीटों से आप के उम्मीदवार करावल नगर से कपिल मिश्रा और सीलमपुर से मो, इशरक ने पर्चा भरा।
विज्ञापन

नामांकन करवाने ऊंट पर सवार हो पहुंचे नेता जी

5 of 12
चार दिन से चल रहे नामांकन प्रक्रिया में अब तक कांग्रेस के 12, आप के 19, अन्य रजिस्टर्ड पार्टी के 17 और 14 निर्दलयी उम्मीदवार पर्चा भर चुके है।
विज्ञापन

नामांकन करवाने ऊंट पर सवार हो पहुंचे नेता जी

6 of 12
चौथे दिन 25 उम्मीदवारों को लेकर अब तक कुल 47 उम्मीदवार मैदान में है। सबसे ज्यादा उम्मीदवार पूर्वी दिल्ली की आठ सीटों पर कुल 13 उम्मीदवार पर्चा भर चुके है।
विज्ञापन

नामांकन करवाने ऊंट पर सवार हो पहुंचे नेता जी

7 of 12
डॉक्टर वालिया ने अपनी पुरानी सीट लक्ष्मी नगर से नामांकन किया है। वह पूरे लाव लश्कर के साथ गीता कॉलोनी स्थित एसडीएम ऑफिस पहुंचे।

नामांकन करवाने ऊंट पर सवार हो पहुंचे नेता जी

8 of 12
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस तरह हारी थी, उसी तरह इस बार वापसी भी करेगी। उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी चुनाव होगा। वह जीतें या हारे इसके बाद चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के सचिन ने तुगलकाबाद से नामांकन भरा।

नामांकन करवाने ऊंट पर सवार हो पहुंचे नेता जी

9 of 12
चार दिन से चल रही नामांकन प्रक्रिया में अब तक कांग्रेस के 12, आप के 19, अन्य रजिस्टर्ड पार्टी के 17 और 14 निर्दलीय उम्मीदवार पर्चा भर चुके हैं। चौथे दिन 25 उम्मीदवारों के साथ अब तक कुल 47 उम्मीदवार मैदान में हैं।

नामांकन करवाने ऊंट पर सवार हो पहुंचे नेता जी

10 of 12
बीजेपी के साथ केंद्र व महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार चला रही शिव सेना दिल्ली में चुनाव में लड़ेगी। शनिवार को शिवसेना से शिवकुमार तिवारी ने पर्चा भी भर दिया।

नामांकन करवाने ऊंट पर सवार हो पहुंचे नेता जी

11 of 12
पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी या नहीं, अभी यह तय नहीं है लेकिन अन्य सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है।
विज्ञापन

नामांकन करवाने ऊंट पर सवार हो पहुंचे नेता जी

12 of 12
हालांकि शिवसेना का दिल्ली में कोई असर नहीं है, लेकिन पार्टी वोटकटुआ उम्मीदवारों को उतारकर बीजेपी की मुश्किल बढ़ा सकती है। बीजेपी नेता शिवसेना से दिल्ली में किसी भी तरह के नुकसान की बात से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें