बुलंदशहर गैंगरेप मामले को लेकर चारों से उत्तर प्रदेश सरकार की जिस तरह किरकिरी हो रही है उसे लेकर आज अखिलेश यादव भड़क उठे और भाजपा पर सीधा वार किया। उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि इस मामले का पता लगते ही जिस तरह त्वरित कार्रवाई हुई और आरोपियों को पकड़ने से लेकर गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाने वाले अफसरों को जिस तरह सस्पेंड किया गया वह दिखाता है कि इस मामले को कितनी गंभीरता से लिया गया है।
विज्ञापन
2 of 8
बुलंदशहर गैंगरेप पर बोले सीएम अखिलेश यादव
- फोटो : ani
इसके साथ ही उन्होंने भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि कमरों में बैठे लोग क्या-क्या कह रहे हैं। अगर वो चाहते हैं कि सीबीआई जांच हो तो होगी लेकिन ये बात भी सामने आए कि आखिर भाजपा नेता कमरों में बैठे क्या-क्या बातें कर रहे हैं और मेरी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
शीला दीक्षित और जितिन प्रसाद रेप पीड़िताओं से मिलने पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर में एनएच 91 पर बीते शुक्रवार को हुआ गैंगरेप मामला अब पूरी तरह से राजनीतिक रंग ले चुका है। हर रोज कोई न कोई राजनेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहा है। इसी कड़ी में आज दिल्ली की पूर्व सीएम और अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सीएम पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची।
4 of 8
शीला दीक्षित और जितिन प्रसाद रेप पीड़िताओं से मिलने पहुंचे
शीला दीक्षित ने पीड़िताओं से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश की अखिलेश सरकार कानून व्यवस्था लागू करने में पूरी तरह से फेल रही है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति को संज्ञान लेते हुए तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 8
शीला दीक्षित और जितिन प्रसाद रेप पीड़िताओं से मिलने पहुंचे
शीला ने यह आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेता कानून व्यवस्था स्थापित करने की बजाय उलटे बयान देने में व्यस्त हैं। उन्होंने आज़म खान और सीएम अखिलेश को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने ये अपील भी की कि सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट होकर इस मुद्दे पर पीड़ित परिवार का साथ दें।
विज्ञापन
6 of 8
कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा रेप पीड़िताओं से मिलीं
- फोटो : अमर उजाला
शीला दीक्षित ने परिवार को यह भरोसा भी दिलाया कि कांग्रेस उनको हर प्रकार की कानूनी सहायता मुहैया करवाएगी। इसके अलावा नाबालिग पीड़िता किसी भी स्कूल में पढ़ना चाहे, उसका खर्च भी कांग्रेस उठायेगी।
विज्ञापन
7 of 8
रेप पीड़िताओं से मिले बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि शीला दीक्षित और जतिन प्रसाद आज पीड़िताओं से मिलने तो पहुंचे लेकिन उनके पहुंचने से पहले लोगों ने उनका काफी विरोध किया। बता दें कि शीला दीक्षित के पहुंचने से पहले लोगों ने काफी बवाल काटा था। लोगों का कहना है कि राजनेता इस मामले में राजनीति कर रहे हैं। कोई मदद नहीं कर रहा। लोगों का कहना था कि वो इस मामले का राजनीतिकरण होकर इसे दबने नहीं देंगे। वो सभी नेताओं का विरोध करेंगे।
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची गाजियाबाद की महानगर अध्यक्ष मीना भंडारी
- फोटो : अमर उजाला
रोज-रोज पीड़ितों के घर पर लग रहे नेताओं के फेरों को लेकर जब पीड़ित के पिता से सवाल किया गया तो वो बोले कि सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। बस चाहते हैं कि सभी आरोपी जल्द गिरफ्तार हों और सभी को फांसी हो। नेताओं के लगातार पहुँचने पर उन्होंने कहा की सभी आश्वासन दे रहे हैं मगर उनके आने का कोई फायदा नहीं है। कार्रवाई तो पुलिस प्रशासन को ही करनी है न।