फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर दिल्ली का नजारा: रोशनी से एनसीआर भी जगमगाता दिखा, देखें ड्रोन से ली गईं Photos

Fri, 01 Nov 2024 02:28 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में दिवाली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। पूरे शहर की रौनक देखते ही बन रही थी। गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक रोशनी जगमगा रही थी। लाइटिंग ने और चकाचौंध कर दिया। यहां हम आपको ड्रोन से ली गई तस्वीरें दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली और गाजियाबाद में दिवाली पर दिखा ऐसा नजारा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से लेकर गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद तक क्या गली-क्या बाजार सभी रोशनी से पूरा शहर खूबसूरती से सराबोर नजर आया। बाजारों तक में रोशनी जगमगाती रही। लाइटिंग से सजी ये खूबसूरती और भव्य दिखी। 
विज्ञापन

2 of 5
दिवाली पर जगमगाती दिल्ली - फोटो : एएनआई
दिल्ली समेत एनसीआर में नजारा बहुत अद्भुत दिखा। लोगों ने इस खूबसूरती को अपने कैमरों में कैद किया और इतना नहीं इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। लेकिन इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन

3 of 5
दिवाली पर गाजियाबाद चमकता दिखा - फोटो : अमर उजाला
इस वीडियो में दिल्ली शहर का नाजारा दिखाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। वीडियो में दिल्ली की रोशनी और आतिशबाजी को ड्रोन कैमरे में कैद किया गया। हर तरफ जगमगाती लाइटें, आतिशबाजी और काला आसमान दिखाई दे रहा है। 

4 of 5
दिल्ली में रात भर जगमगाती रही रोशनी - फोटो : एएनआई
पूरा शहर रोशनी में नहाया हुआ सा दिख रहा है। वीडियो में अलग-अलग एंगल से दिल्ली की खूबसूरती को दिखाया गया है। घरों में लाइटें जली हुई हैं और आतिशबाजी हो रही है। मानो पूरा शहर नई रोशनी में रंग गया हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली में आतिशबाजी - फोटो : एएनआई
लेकिन वहीं दूसरी तरफ जधानी में दिल्लीवालों ने देर रात तक तमाम प्रतिबंधों को धुएं में उड़ाते हुए जमकर आतिशबाजी की। जिसकी वजह से धुंध की एक पतली परत छाई हुई है और दिल्ली की हवा खराब हो गई। सीपीसीबी के मुताबिक, आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण और बढ़ने की पूरी आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें